नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की फिल्म ‘रामायण’ अपनी पहली झलक से ही दर्शकों की उत्सुकता का केंद्र बनी हुई है। इस मेगा बजट फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश और सनी देओल जैसे दिग्गज कलाकार नजर आएंगे। इस बीच, दक्षिण भारतीय सिनेमा में भी एक और ‘रामायण’ पर आधारित फिल्म की तैयारी की जा रही है, जिसकी कमान संभाली है विष्णु मांचू ने, जो हाल ही में अक्षय कुमार की फिल्म ‘कन्नप्पा’ में मुख्य भूमिका निभा चुके हैं।
विष्णु मांचू ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि उनका ड्रीम प्रोजेक्ट रामायण पर आधारित फिल्म बनाना है। साल 2009 से ही वो इस प्रोजेक्ट का सपना देख रहे हैं और अब जाकर उन्होंने स्क्रिप्ट और डायलॉग्स भी तैयार कर लिए हैं। इस फिल्म में वो भगवान श्रीराम के रोल में एक्टर सूर्या को कास्ट करना चाहते हैं, जबकि माता सीता के किरदार के लिए उनके दिमाग में सबसे पहला नाम है बॉलीवुड की सुपरस्टार आलिया भट्ट का।
रावण के दृष्टिकोण से बनेगी कहानी, पिता मोहन बाबू बन सकते हैं लंकेशविष्णु मांचू ने बताया कि यह फिल्म रामायण की पारंपरिक कहानी से कुछ अलग होगी, क्योंकि यह रावण के दृष्टिकोण से दिखाई जाएगी। उनका इरादा रावण की जर्नी को गहराई से दिखाने का है। विष्णु चाहते हैं कि उनके पिता और अनुभवी अभिनेता मोहन बाबू रावण की भूमिका निभाएं।
कल्याण राम और सत्यराज भी हो सकते हैं फिल्म का हिस्साइसके अलावा, विष्णु चाहते हैं कि जूनियर एनटीआर के भाई कल्याण राम भगवान लक्ष्मण की भूमिका निभाएं। वहीं, ‘बाहुबली’ में कटप्पा का किरदार निभाने वाले अभिनेता सत्यराज को वो जटायु के रूप में कास्ट करना चाहते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने 2009 में ही सूर्या से इस प्रोजेक्ट को लेकर बात की थी, लेकिन सीमित बजट के कारण उस समय यह सपना अधूरा रह गया था। अब जब उनके पास संसाधन हैं, तो वह इसे साकार करने के लिए तैयार हैं।