Ganesh Chaturthi 2018 : 'लालबागचा राजा' का आशीर्वाद लेने पहुंचे सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, देखें वीडियो

गणेशोत्सव का समय चल रहा हैं और चारों तरफ इसकी धूम देखी जा सकती हैं। गणेशोत्सव का पर्व पूरे देशभर में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। खासकर महाराष्ट्र के मुंबई में इसकी रौनक देखने लायक होती हैं। मुंबई में कई पंडालों द्वारा गणेशोत्सव का आयोजन किया जाता हैं। जिसमें लालबागचा राजा के गणपति का विशेष महत्व हैं। माना जाता है कि लालबागचा राजा का आशीर्वाद जिसे मिल जाता है, उसकी हर मनोकामना पूर्ण होती हैं। इसलिए लालबागचा राजा का आशीर्वाद लेने कई बड़े सेलेब्रिटी भी आते हैं। यहाँ तक की सदी के महानायक 'अमिताभ बच्चन' भी लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे। आइये देखते हैं कैसे की अमिताभ बच्चन ने लालबागचा राजा की पूजा।