सुपरस्टार अमिताभ बच्चन (82) ने अपने अब तक के करिअर में खूब नाम और भरपूर पैसे के साथ फैंस का प्यार भी कमाया है। लोग उन्हें दिलो-जान से चाहते हैं। अमिताभ अपनी जबरदस्त एनर्जी और हाजिरजवाबी के साथ सकारात्मक रुख के लिए भी जाने जाते हैं। वे लंबे अरसे से कौन बनेगा करोड़पति शो होस्ट कर टीवी की दुनिया पर राज कर रहे हैं। इस शो के दौरान अमिताभ हमेशा पॉजिटिव बातें करने के साथ सबका उत्साहवर्धन करते हुए हौसला बढ़ाते नजर आते हैं। अपने बेटे एक्टर अभिषेक बच्चन के प्रति भी उनका यही रुख दिखता है। वे हमेशा अभिषेक के काम की तारीफ करते हैं।
अब बिग बी ने अभिषेक की एक उपलब्धि पर उनके लिए खास पोस्ट शेयर की है। अभिषेक ने हाल में मेलबर्न में NAB IFFM अवार्ड 2025 में फिल्म ‘आई वांट टू टॉक' के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड जीता है। अभिषेक की फोटो मेलबर्न की मैगीन के कवर पर छपी है। अमिताभ ने ब्लॉग में लिखा, “पूरे ब्रह्मांड में सबसे खुश पिता। अभिषेक, तुम परिवार का गौरव और सम्मान हो। तुम दादाजी के स्थापित किए परचम लहरा रहे हो, उसे वीरता और कड़ी मेहनत से आगे बढ़ाते हो…निरंतरता, कभी हार न मानने का भाव। तुम मुझे जितना गिराओगे, मैं अपने परिश्रम से फिर खड़ा होऊंगा, और, और भी ऊंचा खड़ा होऊंगा।
समय लगा लेकिन तुमने हार नहीं मानी। अपने बल पर दुनिया को तुमने दिखा दिया। मेलबर्न में तुम्हें, सर्वप्रथम कलाकार घोषित किया गया। इससे बड़ा उपहार एक पिता के लिए नहीं हो सकता। उदाहरण है, पूज्य बाबूजी के कुछ शब्दों का, ’मैंने समंदर से सीखा है जीने का सलीका, चुपचाप से बहना और अपनी मौज में रहना।’ इसके अलावा अमिताभ ने अभिषेक की एक बचपन की तस्वीर भी शेयर की है जिसमें उन्हें दादी तेजी बच्चन की गोद में देखा जा सकता है। साथ ही सोशल मीडिया अकाउंट पर अभिषेक के नाम कई पोस्ट शेयर करते हुए फिल्म में उनकी परफॉरमेंस को शानदार बताया है।
सनी देओल ने कहा, आमिर खान मेरे पास आए और बोले कि वे इस प्रोजेक्ट को…सनी देओल की मूवी ‘गदर 2’ ने हाल ही 2 साल पूरे किए थे। इस मौके पर सनी और फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर खास पोस्ट शेयर की थी। देशभक्ति से परिपूर्ण यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई और इसने ताबड़तोड़ कमाई की। इस फिल्म से सनी के करिअर में फिर से जान आ गई। तब से ही सनी लगातार खबरों में बने हुए हैं। इस साल सनी की जाट मूवी रिलीज हुई थी, जिसे ठीक-ठाक रिस्पोंस मिला था। सनी अब ‘बॉर्डर 2’ और ‘लाहौर 1947’ के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं।
‘लाहौर 1947’ के डायरेक्टर राजकुमार संतोषी हैं और इसमें सनी एक्ट्रेस प्रीति जिंटा के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे। इस बीच सनी ने जूम के साथ इस फिल्म को लेकर बात की। सनी ने कहा कि यह एक विषय है जिस पर राजकुमार संतोषी और मैं कई सालों से बात कर रहे थे। हम बार-बार इसे बनाने की कोशिश करते रहे। ‘गदर 2’ के बाद यह मुमकिन हो पाया।
आमिर खान मेरे पास आए और बोले कि वे इस प्रोजेक्ट को बनाना चाहते हैं। उसके बाद मेरे लिए सबकुछ हां हो गया। यह विषय बहुत इमोशनल है। संतोषी और मैंने पहले भी 3 गहन फिल्में दी हैं। फिल्म में किरदार की गहराई और तीव्रता दोनों हैं। यह एक नाटक है जिसे रूपांतरित किया गया है। उम्मीद है कि हम इसे जल्द से जल्द रिलीज करने की कोशिश करेंगे।