46 की उम्र में अमीषा पटेल ने दिखाया अपना बोल्ड अंदाज, टोन्ड फिगर प्लांट करते शेयर किया वीडियो

अमीषा पटेल अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। अक्सर उनके इंस्टाग्राम पेज पर उनके प्रोजेक्ट्स और लुक्स की झलक देखने को मिलती रहती हैं। हालाकि, इन दिनों अमीषा अपनी बोल्डनेस से लोगों को दीवाना बना रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना हॉट लुक फैंस के साथ शेयर किया है। दरअसल, अमीषा पटेल ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें वे हद से ज्यादा बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं और आने परफेक्ट टोन्ड फिगर को फ्लॉन्ट करती हुई दिखाई दे रही हैं।

इस वीडियो में एक्ट्रेस को ब्लैक और गोल्डन कलर की ब्रालेट पहने हुए देखा जा रहा है। यहां वह सनबाथ लेते हुए पोज दे रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने इस लुक को पिंकिश ग्लॉसी मेकअप से कंप्लीट किया है। अमीषा इस लुक में हद से ज्यादा हॉट दिख रही हैं।

वर्कफ्रंट की बात करे तो अमीषा कुछ समय से वह 'गदर 2' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उन्हें एक बार फिर से सनी देओल के साथ लीड रोल निभाती हुई नजर आने वाली हैं। फैंस एक बार उनको स्क्रीन पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।