सोशल मीडिया पर छाई Alia Bhatt की हमशक्ल, शाहरुख खान के गाने पर किया डांस; देखें वीडियो

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच अब गॉर्जियस डीवा आलिया की हमशक्ल के वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।

Celesti Bairagey नाम की एक ब्लॉगर के कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल हो रहे हैं। Celesti Bairagey कई फोटोज और वीडियोज में हूबहू आलिया भट्ट की तरह लग रही हैं। Celesti Bairagey ने व्हाइट और पिंक कलर की साड़ी में शाहरुख खान के गाने 'ढोलना (Dholna)' पर डांस करते हुए अपना एक वीडिय शेयर किया। Celesti के एक्सप्रेशंस और अदाएं बेहद दिलकश हैं। Celesti का वीडियो देखकर आप भी ये नहीं बता पाएंगे कि वो आलिया नहीं बल्कि उनकी हमशक्ल हैं। सेलेस्टी बैरागी का वीडियो देखकर हर कोई हैरान है। सोशल मीडिया यूजर्स भी वीडियो के कमेंट सेक्शन में उन्हें आलिया बता रहे हैं।

एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट किया- आलिया की डुप्लीकेट।

एक दूसरे यूजर ने लिखा- आलिया की बहन छोटी आलिया।

एक अन्य यूजर ने लिखा- अरे आलिया भट्ट।