क्या आलिया भट्ट देने वाली हैं जुड़वां बच्चों को जन्म!

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अपनी प्रेगनेंसी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। जब से एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंट होने की खबर फैंस को दी है। तब से फैंस काफी खुश है। इस बीच रणबीर कपूर ने ऐसा हिंट दे दिया है जिसने सबको आश्चर्यचकित कर दिया है। दरअसल, फिल्म कंपेनियन के साथ एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर को दो सच और एक झूठ का खेल खेलने के लिए कहा गया, जहां उन्होंने अपने जवाब से सभी को चौंका दिया। रणबीर ने कहा, 'मेरे जुड़वांं बच्चे हैं, मैं एक बहुत बड़ी पौराणिक फिल्म का हिस्सा बनने जा रहा हूं, मैं काम से लंबा ब्रेक ले रहा हूं।' रणबीर के इस जवाब के बाद फैंस जुड़वांं बच्चों की उम्मीद कर रहे हैं।

जैसा कि सभी जानते हैं कि रणबीर कपूर जल्द ही ‘ब्रह्मास्त्र’ में दिखाई देंगे, इसलिए ‘मैं एक बहुत बड़ी पौराणिक फिल्म का हिस्सा बनने जा रहा हूं’ एक सच्चाई है। इसके बाद अगर देखा जाए तो उनके दो जवाब में एक ही सच हो सकता है, पहला या तो रणबीर के जुड़वे बच्चे होंगे या फिर काम से लंबा ब्रेक लेने का दावा।

इस पर फैंस अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं देने लगे हैं। एक प्रशंसक ने लिखा, 'लंबा ब्रेक, यह झूठ है।'

एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने मजाक में कहा, ‘उनके जुड़वांं बच्चे हैं। इसलिए काम से लंबा ब्रेक ले रहे हैं।'

एक यूजर ने तो विस्तार से यह भी बताया कि कैसे ‘लंबा ब्रेक लेना’ झूठ है, क्योंकि रणबीर की पाइपलाइन में कई फिल्में हैं। 'काम से लंबा ब्रेक झूठ लगता है, क्योंकि ब्रह्मास्त्र के अलावा उनके पास एनिमल और लव रंजन की रोमकॉम जैसी 2 और फिल्में हैं। इसके अलावा ब्रह्मास्त्र 2 और 3 भी लाइन में हैं।'

अब रणबीर के इस जवाब में क्या सच है और क्या झूठ है यह तो आने वाला समय ही बताएगा। आपको बता दे, करण मल्होत्रा के डायरेक्शन में बनी 'शमशेरा' 22 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर गजब का हाईप बना हुआ है। 150 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल कर पाती है या नहीं यह तो समय बताएगा। इस फिल्म में णबीर कपूर डकैत के रोल में दिखेंगे। वे डबल रोल में होंगे। पिता और बेटे की भूमिका वे खुद ही निभाएंगे। पहली बार रणबीर किसी पीरियड मूवी का हिस्सा बने हैं। उनका रोल काफी चुनौतीपूर्ण होने के साथ साथ पावरफुल भी है। साथी ही फिल्म में एक दरोगा भी है जिसका नाम है शुद्ध सिंह। संजय दत्त दरोगा बने है। फिल्म में वाणी रणबीर कपूर से रोमांस करती हुई नजर आएगी।