अक्षय कुमार का वीडियो देख भड़के लोग, बताया - 'देशद्रोही'; जानें क्या है मामला?

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म है 'सेल्फी' को लेकर चर्चा में बने हुए। जो कि 24 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हाल ही में फिल्म 'सेल्फी' का गाना 'मैं खिलाड़ी' रिलीज किया गया। अक्षय कुमार की मूवी 'सेल्फी' का गाना 'मैं खिलाड़ी' साल 1994 में आई फिल्म 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' का रीमेक है। इस बीच अक्षय का एक वीडियो सामने आया है जिसके बाद बवाल मच गया है। दरअसल, इस वीडियो में अक्षय कुमार को ग्लोब पर चलते हुए देखा गया है। लोगों ने इस वीडियो को बारीकी से देखा तो पाया कि अक्षय कुमार ने भारत के नक्शे पर पैर रखे हैं। बस फिर क्या था हो गया अक्षय कुमार को ट्रोल करना चालू। यूजर्स का कहना है कि ये देश का अपमान है।

अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर एक एयरलाइन को प्रमोट करते हुए वीडियो शेयर किया है। कैप्शन में लिखा- 'नॉर्थ अमेरिका में एंटरटेनर्स 100% शुद्ध देसी एंटरटेनमेंट लेकर आ रहे हैं। अपनी सीट बेल्ट बांध लो, हम मार्च में आ रहे हैं।'

अक्षय कुमार यहां अपने नॉर्थ अमेरिका टूर की बात करते दिख रहे हैं। उनका ये टूर 3 मार्च से शुरू होगा और 12 मार्च तक चलेगा। इस वीडियो में अक्षय कुमार के साथ नोरा फतेही (Nora Fatehi), मौनी रॉय (Mouni Roy), दिशा पाटनी (Disha Patani), सोनम बाजवा भी नजर आ रही हैं। अक्षय कुमार की तरह वे भी ग्लोब पर चलती दिख रही हैं। लेकिन सारा हल्ला अक्षय कुमार के ग्लोब पर चलने को लेकर हो रहा है।

अक्षय कुमार का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यूजर ने लिखा- 'भाई थोड़ी तो इज्जत कर लिया करो हमारे भारत की'।

दूसरे ने लिखा-' ये क्या है शर्म करलो, इंडिया को भी नहीं छोड़ा कनाडियन कुमार।'

एक अन्य यूजर ने लिखा- किसी भी कंट्री के मैप पर पैर क्यों रखना कनाडियन कुमार।

लोगों ने एक्टर को ट्रोल करते हुए लिखा- डिजास्टर किंग।

इतना ही नहीं लोगों ने अक्षय कुमार को देशद्रोही तक कह डाला है। अक्षय कुमार का ये वीडियो देख कईयों की भावनाएं आहत हुई हैं। यूजर्स ने अक्षय कुमार से माफी मांगने को भी कहा है।