बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार के बेटे आरव आज सोमवार (15 सितंबर) को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। वे 23 साल के हो गए हैं। अक्षय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर आरव के लिए एक खास पोस्ट लिखी और एक लेटेस्ट तस्वीर भी शेयर की है। अक्षय ने जो फोटो साझा की है, उसमें आरव बिल्कुल यंग अक्षय जैसे लग रहे हैं। इंस्टाग्राम पर बेटे के साथ वाली तस्वीर अपलोड करते हुए अक्षय ने पोस्ट लिखी है। अक्षय ने कहा, “हैप्पी 23 साल आरव, जब मैं 23 साल का था तब लोगों को स्क्रीन पर बीट करना सीख रहा था। अब ये देखना एक अजीब एहसास है कि तकनीक से लेकर फैशन तक और खाने की मेज पर बहस तक, तुम मुझे रोज बीट कर रहे हो।
देखते ही देखते इतना बड़ा हो गया है यार तू…मेरी कहानी में तुम मुझे प्राउड महसूस कराते हो, लव यू बेटा। मेरी लाइफ के बेस्ट 23 साल के लिए शुभकामनाएं, जिनमें तुम मेरे साथ रहे।” आरव की मां ट्विंकल खन्ना ने भी इसी फोटो के साथ आरव को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “और वो 23 साल का हो गया। भले ही उसे थामे रखने की ऐसी मजबूरी है जिससे इनकार नहीं किया जा सकता, लेकिन ये याद रखना भी जरूरी है कि बच्चे हमारे फेफड़ों में जमा हवा की तरह होते हैं, जो अगली सांस छोड़ने से पहले केवल एक पल के लिए हमारी कस्टडी में होते हैं।
शायद ये समानता पूरी तरह से ठीक ना हो क्योंकि हम सांसों की तरह बच्चों को लगातार अंदर-बाहर नहीं कर सकते, लेकिन आप बात तो समझ पा रहे हो ना। बर्थडे बॉय के लिए…काश वो अपनी दयालुता से दुनिया को भरता रहे।” इस पोस्ट के कमेंट बॉक्स में फैंस आरव को हैप्पी बर्थडे विश कर रहे हैं। बता दें आरव का 15 सितंबर 2002 को मुंबई में जन्म हुआ था। वे लाइमलाइट से दूर रहते हैं। हालांकि पैपराजी उन्हें लगातार फॉलो कर कैमरे में कैद कर लेते हैं। आरव सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं हैं, लेकिन जब भी उनकी तस्वीर कहीं से आती है तो उनका लुक काफी वायरल होता है। साल 2024 में आए पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन के टॉक शो में अक्षय ने बताया था कि आरव अभी पढ़ाई कर रहे हैं और आगे की पढ़ाई के लिए विदेश जाना चाहते हैं।
आरव क्या करना चाहते हैं, इस सवाल पर अक्षय ने कहा था कि ये पूरी तरह आरव पर निर्भर करता है। वो जो बनना चाहता है, जो करना चाहता है ये उसकी चाहत होगी और बतौर पिता मैं बेटे का पूरा सपोर्ट करूंगा। काम के मोर्चे पर बात करें तो अक्षय जल्द ही 'जॉली LLB 3' में नजर आएंगे, जिसमें वे अरशद वारसी के साथ दिखाई देंगे। सुभाष कपूर ने न केवल निर्देशन, बल्कि इस फिल्म की कहानी भी लिखी है। यह फिल्म 19 सितंबर को रिलीज होगी। अक्षय की पिछली फिल्म ‘हाउसफुल 5’ थी। अक्षय की फिल्में लगातार आती रहती हैं, जिससे उनके फैंस हमेशा खुश रहते हैं। अक्षय ने भी हाल ही 9 सितंबर को अपना 58वां जन्मदिन मनाया था।
‘एक दीवाने की दीवानियत’ में पहली बार बनी है हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की जोड़ी‘सनम तेरी कसम’ फेम एक्टर हर्षवर्धन राणे इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसमें उनके साथ एक्ट्रेस सोनम बाजवा हैं। इस बीच आज सोमवार (15 सितंबर) को फिल्म का नया गाना ‘बोल कफ्फारा क्या होगा’ रिलीज हो गया। सोनम ने सोशल मीडिया पर इस गाने को पोस्ट किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम हैंडल पर गाना शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “दीवानों के आंसू से बह जाएगा जग यारा, बोल कफ्फारा क्या होगा। ‘बोल कफ्फारा क्या होगा’ अब रिलीज हो गया है।
‘एक दीवाने की दीवानियत’ 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।” गाने में हर्षवर्धन का किरदार भावुक सफर से गुजरता दिखाई देता है। दूसरी ओर, सोनम ग्रेसफुल डांस मूव्स के साथ नजर आ रही हैं। हर्षवर्धन का किरदार टूटे हुए आशिक के रूप में दिख रहा है, जहां वह आंसुओं और संघर्ष से भरी जर्नी से गुजरता है। यह सीन फिल्म की स्टोरी लाइन की झलक दिखाता है। गाने के कंपोजर्स डीजे चेतस और लिजो जॉर्ज हैं। गाने को नेहा कक्कड़ और फरहान साबरी ने अपनी आवाज से दिलकश बना दिया है। बोल असिम रजा और समीर अंजान ने लिखे हैं।
फिल्म एक इंटेंस रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा है, जो मिलाप जावेरी द्वारा डायरेक्ट की गई है। इसमें हर्षवर्धन और सोनम पहली बार स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। फिल्म का टीजर और टाइटल सॉन्ग ‘दीवानियत’ पहले ही रिलीज हो चुका है, जो विशाल मिश्रा की आवाज में है। फिल्म के सह-निर्माता राघव शर्मा हैं। इसे अंशुल गर्ग के बैनर देसी म्यूजिक फैक्टरी के तहत निर्माण किया जा रहा है। कहानी मुश्ताक शेख और मिलाप जावेरी ने मिलकर लिखी है। फिल्म 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।