भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अदाकारा अक्षरा सिंह ना सिर्फ अपने दमदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। अक्षरा अपने काम के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं, खासकर इंस्टाग्राम पर। फिल्मों और म्यूजिक वीडियोज के साथ-साथ वो अक्सर लिप्सिंग रील्स बनाकर फैंस को एंटरटेन करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक नया फनी वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर आपकी हंसी छूटना तय है।
इस बार अक्षरा ने ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसमें वो किसी को मजाकिया अंदाज में डांट लगाती नजर आ रही हैं। यह वीडियो काफी मजेदार है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अक्षरा के एक्सप्रेशन, अंदाज और स्टाइल एक बार फिर फैंस का दिल जीत रहे हैं।
कार में बैठीं अक्षरा का फनी अवतार फिर बना चर्चा का विषयइससे पहले भी अक्षरा ने कई मजेदार और दिलचस्प वीडियो शेयर किए हैं, जिन पर फैंस ने खूब प्यार बरसाया था। और अब एक बार फिर कार में बैठीं अक्षरा सिंह ने नया वीडियो शेयर किया है, जो एक हल्का-फुल्का कॉमेडी वीडियो है। वीडियो में अक्षरा चश्मा लगाए, साड़ी पहने, झुमके पहने एक ट्रेडिशनल और ग्रेसफुल लुक में नजर आ रही हैं। उनका यह देसी अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स को खासा भा रहा है।
अक्षरा सिंह ने शेयर किया दिल जीतने वाला फनी वीडियोअक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, ड्राफ्ट क्लियर कर रही हूं। वीडियो में वह पूरी तरह तैयार और बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। उनकी सादगी में जो चमक है, वो फैंस के दिलों को छू रही है। इस वीडियो पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं – कमेंट बॉक्स में हार्ट और हंसी वाले इमोजी की भरमार है।
अगर वीडियो की स्क्रिप्ट की बात करें तो इसमें एक डायलॉग है – “आंखों में काजल, कानों में बाली, अपनी बहन से पूछो क्या बनेगी मेरी साली।” इसके जवाब में अक्षरा ने जिस लाजवाब अंदाज में लिप्सिंग की है, वह कमाल है। वो कहती हैं – “मेरे पीछे पड़ने पर खतरा बहुत बड़ा है, अभी तुम्हारा भइया पिटाकर गया है, अब तुम्हारी बारी है, सुधर जाओ।” अक्षरा के अंदाज में जो चुटकीलेपन की मिठास है, वो वीडियो को और खास बना देती है। उनकी एक्टिंग स्किल्स इस छोटे से वीडियो में भी खूब चमक रही हैं।
18 जुलाई को रिलीज होगी अक्षरा सिंह की अगली फिल्म 'रुद्र-शक्ति'सिर्फ इंस्टाग्राम पर ही नहीं, बड़े पर्दे पर भी अक्षरा सिंह एक बार फिर धमाल मचाने को तैयार हैं। इस साल 18 जुलाई को उनकी नई फिल्म 'रुद्र-शक्ति' रिलीज होने जा रही है, जो सावन के पावन महीने में दर्शकों को आध्यात्म और मनोरंजन का डबल डोज देने वाली है।
इस फिल्म में अक्षरा सिंह महादेव की भक्त 'शक्ति' के किरदार में नजर आएंगी, वहीं उनके अपोजिट नजर आएंगे भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा के पति और अभिनेता विक्रांत सिंह राजपूत, जो 'रुद्र' का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है और सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस फिल्म में एक अनोखी प्रेम कहानी दिखाई जाएगी, जो दर्शकों को आध्यात्मिकता और भावनाओं से जोड़ते हुए एक अलग अनुभव देगी।
अक्षरा के फैंस बेसब्री से इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, और ट्रेलर को देखकर ये साफ है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी हलचल मचाने वाली है। अब देखना होगा कि अक्षरा सिंह इस बार किस तरह से दर्शकों का दिल जीतती हैं।