यूट्यूब पर छाया अक्षरा का भोजपुरी गीत 'हमरा मरद चाही हॉरन...', मिले लाखों व्यूज, देखे वीडियो

सोशल मीडिया में यूट्यूब लोकप्रियता प्राप्त का करने का सबसे सरल उपाय है। इस पर प्रदर्शित होने वाले वीडियोज को सर्वाधिक देखा और पसन्द किया जाता है। इन दिनों इस चैनल पर भोजपुरी फिल्मों के ट्रेलर, गीत, संवाद और फिल्मों को सबसे ज्यादा देखा जा रहा है। हाल ही में इस चैनल पर अभिनेत्री अक्षरा सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसको 14 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। अक्षरा के फैन्स को यह वीडियो खूब पसन्द आ रहा है। वीडियो में अक्षरा रेड ड्रेस में नजर आ रही हैं उनके नृत्य के कदम और लुक देखने लायक है।

अक्षरा का यह वीडियो भोजपुरी गीत ‘हमरा मरद चाही हॉरन दाबावे वाला’ है। प्रतिज्ञा-2 नामक फिल्म के इस गाने को इंदु सोनाली ने अपनी आवाज दी है। जबकि गीत के बोलों को विनय बिहारी ने लिखा है। भोजपुरी सिनेमा की सफल अभिनेत्रियों में शुमार अक्षरा सिंह का यह पहला गीत नहीं है जो इतना लोकप्रिय हुआ है। इससे पहले उनके ‘अखियों से गोली मारब’ और ‘बेवफा तेरे बिना’ जैसे कई और गीत भी लोकप्रिय हो चुके हैं।

अभिनय के साथ-साथ अक्षरा सिंह को गायकी का भी हुनर है। अपने कई गीतों को उन्होंने अपनी ही आवाज में गाया है। भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज सितारों में शामिल खेसारीलाल और पवन सिंह के साथ भी कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। कुछ दिन पहले ही अक्षरा सिंह का एक वीडियोग वायरल हुआ था जिसमें वह खेसारीलाल के साथ पानी में भीगते हुए नजर आ रही थीं। यह भोजपुरी फिल्म ‘साथिया’ का गीत ‘टन टन करे’ था।