मेकअप रूम में स्वेटर बुनती दिखीं काजोल, फैंस बोले - किस के लिए कर रहीं इतनी मेहनत

बॉलीवुड डीवा काजोल इन दिनों अपनी एक पोस्ट को लेकर चर्चा में बनी हुई है। दरअसल, काजोल ने इंस्टाग्राम पर मेकअप रूम का इनसाइड वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में काजोल का मल्टीटास्किंग अंदाज दिखाई दे रहा है। इस वीडियो में काजोल मेकअप करवाती दिख रही हैं। हैरान करने वाली वाली बात यह है कि मेकअप के साथ वे बिना ​देखे स्वेटर बुनती नजर आ रही हैं। उनका यह टैलेंट देखकर सभी आश्चर्य में पड़ गए हैं। एक साथ दो काम करने का हुनर बेहद कम लोगों में होता है।

वीडियो शेयर करते हुए काजोल ने लिखा, हेयर, मेकअप, लाफ्टर और शौक। मल्टीटास्किंग। यानी स्वेटर बुनना काजोल का शौक है। इसके साथ ही काजोल ने हैशटैग में ‘वमंस क्लब’ भी शामिल किया।

काजोल का ये टैलेंट देखने के बाद कई लोग सरप्राइज हो गए हैं। किसी ने कहा कि कोई इतना टैलेंटेड कैसे हो सकता है। वहीं किसी ने काजोल को फायर बताया। साथ ही कुछ लोगों के मन में सवाल भी उठ रहे है कि वे पति अजय देवगन के लिए स्वेटर बुन रही हैं या बच्चों के लिए?