Ganesh Chaturthi 2018 : गणपति के दर्शन के लिए लाल साड़ी में पहुंची ऐश्वर्या, लग रही थी बेहद खूबसूरत

गणेश महोत्सव का उत्साह और आस्था आमजन से लेकर बॉलीवुड सेलेब्रिटीज में भी बहुत होता हैं। सभी इस महोत्सव का मजा लेते हैं और गणपति जी के दर्शन करने के लिए मंदिरों में जाते हैं। खासकर लालबाग्चा राजा में स्थापित गणपति बप्पा के दर्शन करने। अंतिम वर्ष भी ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन गणेशोत्सव के अंतिम दिन यहाँ पर श्रीगणेश के दर्शन करने पहुंचे थे।

यहां ऐश्वर्या लाल रंग की साड़ी पहनकर पहुंची थीं जो खुद देवी से कम नहीं लग रही थीं। ऐश्वर्या का मेकअप भी लाल था। साथ में लाल बिंदी उनकी खूबसूरती बढ़ा रही थी। लाखों की भीड़ में ऐश्वर्या का चार्म अलग ही नजर आ रहा था। पिछली बार ऐश्वर्या जब गणपति दर्शन के लिए पहुंची थीं तो उनकी बेटी आराध्या उनके साथ थीं। लेकिन तब अभिषेक साथ नहीं थे।

बता दें कि पूरा बच्चन परिवार भगवान पर बहुत विश्वास करता है। खासकर ऐश्वर्या तो हर बार इस गणपति पर्व पर दर्शन के लिए निकलती हैं। ऐश्वर्या हर साल लालबाग्चा राजा के गणपति के दर्शन के लिए जाती हैं। इस बार वो सिर्फ अभिषेक के साथ पहुंचीं। लेकिन उनका लुक इतना खूबसूरत था कि लोग गणपति के साथ उन्हें भी देखे जा रहे थे।