Ganesh Chaturthi 2018 : गणेशोत्सव का इतना उत्साह, ऐश्वर्या अकेले ही बेटी को लेकर पहुंची गणेश पंडाल

गणेशोत्सव Ganesh Chaturthi 2018 का महत्व सभी जानते हैं और इसी हेतु यह पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाता हैं। महाराष्ट्र में तो इस पर्व की धूम इतनी होती है कि आमजन तो छोडिये, बॉलीवुड सेलेब्रिटी भी खुद को झूमने और दर्शन करने से नहीं रोक पाते हैं। यहाँ तक की हमारे बॉलीवुड की खूबसूरत और मशहूर अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन बीते साल अपनी बेटी आराध्या को लेकर अकेले ही पंडाल के दर्शन करने पहुँच गई।

ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी आराध्या को किसी भी त्योहार की खुशी से दूर नहीं रखना चाहती हैं। इसीलिए वो गणपति पंडाल दिखाने के लिए ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या के साथ घूमने निकलीं। ऐश्वर्या GSB सेवा पंडाल पहुंची थीं। हालांकि पंडाल में बहुत भीड़ थी लेकिन ऐश्वर्या और उनकी बेटी ने काफी अच्छे से मैनेज किया। उनकी वजह से पंडाल में किसी को कोई दिक्कत नहीं हुई।

पिंक कलर के एथनिक कपड़ों में ऐश्वर्या और आराध्या बेहद खूबसूरत लग रही थीं। यह पहली बार नहीं था जब ऐश्वर्या गणपति देखने के लिए आई थीं। ऐश हर साल गणपति पंडाल में पूजा-अर्चना करने पहुंचती हैं। वैसे तो ऐश पूरे बच्चन परिवार के साथ गणपति दर्शन के लिए आती थीं लेकिन इस बार वो अकेले ही नजर आईं।

इसी पंडाल में सचिन तेंदुलर अपनी पत्नी और बेटी के साथ दर्शन के लिए पहुंचे थे। तेंदुलकर का बेटा यहां मौजूद नहीं था। यहां पर सचिन के फैंस उनके साथ सेल्फी लेते भी दिखाई दिए।