पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और उनके पिता मोतीलाल नेहरू के ऊपर आपत्तिजनक टिप्पणी करने की वजह से राजस्थान की बूंदी पुलिस ने रविवार को सुबह पायल रोहतगी को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद पायल रोहतगी को 9 दिन यानी 24 दिसंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। हालाकि अब एक्ट्रेस जमानत मिल गई है। उन्हें 25-25 हजार के दो मुचलकों पर जमानत दे दी गई है। बता दे, एक्ट्रेस को लूट और हत्या समेत अन्य आपराधिक मामलों में आरोपी महिला कैदियों के साथ जेल में रखा गया था। मंगलवार को पायल की तरफ से अडिशनल चीफ जुडिशल मैजिस्ट्रेट कोर्ट में जमानत याचिका पेश की गई थी लेकिन कोर्ट ने खारिज कर दी थी।
गौरतलब है कि पुलिस ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित नेहरू और उनके पिता मोतीलाल नेहरू पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के लिए पायल रोहतगी के खिलाफ आईटी ऐक्ट की धारा 66 और 67 के तहत केस दर्ज किया था। पायल ने नेहरू परिवार को लेकर एक विडियो जारी किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि पायल ने एक विडियो जारी कर दावा किया था, 'मुझे लगता है कि कांग्रेस परिवार ट्रिपल तलाक के खिलाफ इसलिए था क्योंकि मोतीलाल नेहरू की पांच पत्नियां थीं। साथ ही मोतीलाल नेहरू जवाहरलाल नेहरू के सौतेले पिता थे। पायल ने अपने दावे के पीछे ऐलिना रामाकृष्णा द्वारा लिखी एक बयॉग्रफी का भी हवाला दिया।बता दें कि पायल की गिरफ्तारी की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई थी क्योंकि उन्होंने अपनी गिरफ्तारी के बारे में खुद ही ट्वीट करके सभी को बता दिया था। उन्होंने ट्वीट किया कि मुझे मोती लाल नेहरू पर बनाए गए एक वीडियो के लिए राजस्थान पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो में दी गई जानकारी मैंने गूगल से निकाली थी। क्या अभिव्यक्ति की आजादी एक मजाक है?