समंदर के बीच थाई हाई स्लिटड्रेस में मौनी रॉय ने दिए किलर पोज, एक्ट्रेस के लुक को देख फैंस हुए इंप्रेस

टीवी से फिल्मों तक का सफर तय करने वाली अभिनेत्री मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। उनके द्वारा शेयर की गई हर पोस्ट पर फैंस दिल खोलकर प्यार बरसाते हैं। हाल ही में मौनी रॉय ने व्हाइट ड्रेस में सुपर गॉर्जियस तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की है।

व्हाइट थाई हाई स्लिट ड्रेस में मौनी रॉय का ग्लैमरस लुक और दिलकश अंदाज देखकर कोई भी उनका दीवाना हो सकता है। मौनी ने अपने लुक को ब्लैक सनग्लासेस के साथ कंप्लीट किया है। न्यूड ग्लोइंग मेकअप और हवा में उड़ते खुले बालों में मौनी रॉय की खूबसूरती का जवाब ही नहीं है। समंदर के बीच खुले आसमान के नीचे मौनी शिप में काफी एन्जॉय कर रही हैं। इतने खूबसूरत नजारे के बीच व्हाइट ड्रेस में मौनी रॉय किसी परी से कम नहीं लग रही हैं। मौनी रॉय की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। फैंस एक्ट्रेस के अंदाज और लुक से काफी इंप्रेस हैं।

समंदर के बीच शिप में मौनी रॉय ने इतने किलर पोज दिए हैं कि किसी की भी धड़कनें तेज हो सकती हैं। मौनी रॉय वाकई में अपने हर आउटफिट को काफी ग्रेस के साथ कैरी करती हैं। व्हाइट सिजलिंग ड्रेस में मौनी की तस्वीरों को अब तक 3 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। कमेंट सेक्शन में एक्ट्रेस को कोई गॉर्जियस कह रहा है तो कोई ऑसम लिखकर उनकी तारीफें कर रहा है।

वर्कफ्रंट की बात करे तो मौनी रॉय की मचअवेटेड फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में मौनी के साथ अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर लीड रोल में हैं।