बिग बॉस 11 : VIDEO - ये 3 हरयाणवी डांसर्स दे रही है सपना चौधरी को टक्कर

सपना चौधरी ने टीवी शो बिग बॉस में एंट्री ली है। अपने बिंदास डांस की वजय से सपना हमेशा सुर्खियों में रहती है। सपना चौधरी को यूट्यूब सेंसेशन माना जाता है, फ़ेसबुक पर उनके 11 लाख से ज़्यादा फॉलोअर्स हैं। सपना, हरियाणवी लोकगीत रागिनी गाने के लिए जानी जाती हैं और साथ ही उन गीतों पर डांस करने के लिए मशहूर हैं। सितंबर के महीने में ही सपना चौधरी पैदा हुई थीं। तारीख़ थी 22 सितंबर 1990।

पर जब से सपना चौधरी बिग बॉस में गई है उसके बाद से ये ३ डांसर्स तेजी से अपने विडियो के जरिये लोगो के दिलों पर राज़ कर रही है। उनके डांस के विडियो तेजी से वायरल हो रहे है। यूट्यूब पर इस तरह के कई डांस वीडियो भरे पड़े हैं। इन्‍हें अच्‍छे व्‍यूज भी मिलते हैं। ऐसे ही डांसर्स में से एक हैं मोनिका चौधरी। हाल के दिनों में उनकी लोकप्रियता में काफी इजाफा हुआ है और लोगों को उनके विडियो पसंद भी आरहे है। उनका हाल में आया एक डांस, 'हलवे हलवे खोल बटन मेरी कुर्ती के' तेजी से यूट्यूब पर वायरल हो रहा है जिसें 28 लाख से ज्यादा बार देखा जा चूका है।

मोनिका चौधरी विडियो

एक और नाम है गोरी रानी जिनके विडियो तेजी से वायरल हो रहे है। बता दें अब तक सोशल मीडिया पर गोरी रानी के कई वीडियो वायरल हो चुके हैं। गोरी के लिए भी उतने ही दर्शकों की भीड़ आती है जितनी सपना के लिए। हाल ही में पब्लिश हुआ गोरी निगोरी का एक विडियो कुछ ही समय में इतना पोपुलर हो गया कि अब तक उस विडियो को तक़रीबन एक करोड़ से ज्यादा लोग देख चुकें है।

गोरी रानी विडियो

तीसरा नाम जो आजकल लोगो की जुबान पर है वो है सुनीता बेबी, इनके डांस लोग खूब देखना पसंद करते हैं। उन पर कई बार डांस के दौरान अश्‍लील स्‍टेप्‍स करने के आरोप भी लगते रहे हैं। ये भी यूट्यूब पर काफी लोकप्रिय हैं।

सनिता बेबी विडियो