बालों को कलर करना बढ़ाता है उनका आकर्षण, इन टिप्स की मदद से टिकेगा लम्बे समय तक

बालों का आकर्षण महिलाओं की खूबसूरती को बढ़ाने का काम करता है और इसके लिए महिलाएं इन्हें कलर करना पसंद करती हैं। हांलाकि ज्यादा कलर करना बालों के के लिए नुकसानदायक हो सकता हैं। ऐसे में कोशिश करें की एक बार किया गया कलर लम्बे समय तक टिका रहे। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से बालों में लगाए गए कलर को लम्बे समय तक के लिए बनाए रखा जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में।

- अगर स्कैल्प पर कोई घाव या फोड़े-फुंसियां हों, तो कलर न लगाएं। केमिकल्स लगने से यह समस्या बढ़ सकती है। अगर त्वचा संवेदनशील है, तो पहले हेयर स्टाइलिश से सलाह लें। वह आपको आपके बालों के टेक्सचर के मुताबिक सही कलर बताएंगे।

- बालों को हमेशा डेमी परमानेंट हेयर कलर से ही रंगवाएं। यह एक असरदार टिप है जो हेयर कलर को ज्‍यादा समय तक बरकरार रखेगा। वरना बालों पर कलर केवल 30 शैंपू तक ही टिक पाते हैं।

- बालों को कलर करने से पहले उन्हें शैंपू करना ना भूलें। अगर बाल चिपचिपे होंगे, तो उनमें सही तरह से कलर नहीं लग पाएगा। अगर कलर लग भी गया तो लंबे समय तक नहीं रह पाएगा।

- बालों में मेहंदी लगी है, तो उन्‍हें कलर न करें। मेहंदी कलर को बालों पर अच्छी तरह चढ़ने नहीं देती। ऐसे में बालों से मेहंदी का रंग हटने के बाद ही कलर लगाएं।

- कलर करवाने के बाद बालों में हेयर ग्लॉस लगवाएं। हेयर ग्‍लॉस लगाने से भी बालों का रंग ज्‍यादा दिनों तक बरकरार रहता है। कलर के बाद बालों पर केवल 10 मिनटों के लिए हेयर ग्‍लॉस जरूर लगवा लें।

- स्विमिंग के लिए जाते हुए पहले से सावधानी बरतें। दरअसल , क्लोरीन कलर्ड हेयर को डैमेज करता है। ऐसे में बालों को टाइट बांधें और स्‍विमिंग कैप पहनें।

- अपने बालों को कभी भी गरम पानी से न धोएं। इससे बालों की क्‍वालिटी तो खराब होती ही है साथ में कलर भी चला जाता है। हमेशा ठंडा या हल्‍का गरम पानी ही इस्‍तेमाल करें।