पाना चाहते हैं चहरे पर निखार, आजमाए ये घरेलू चीजें

लडकियों को अपने चहरे पर निखार लाने के लिए समय-समय पर पार्लर की जरूरत पड़ती हैं। लेकिन लॉकडाउन के इस समय में पार्लर जाना मुमकिन नहीं हैं तो घर पर ही उपस्थित कुछ चीजों की मदद ली जा सकती हैं और चहरे पर निखार पाया जा सकता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी घरेलू चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो चहरे पर निखार देने का काम करेंगे। तो आइये जानते हैं इन चीजों के बारे में।

पपीता

अगर आपके चेहरे पर पिंपल है तो आप पपीते का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए कच्चे पपीते का रस निकाल लीजिए और इसे चेहरे पर लगाइए। इससे पिंपल्स भी दूर होंगे और चेहरे पर ग्लो भी आएगा।

गुलाबजल और नींबू

गुलाबजल और नींबू को बराबर मात्रा में मिलाकर 30 मिनट तक चेहरे पर लगाएं। इसके बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। इसका असर आपके चेहरे पर तुरंत दिखने लगेगा।

टमाटर

कच्चे टमाटर को अच्छी तरह पीसकर चेहरे पर 15 मिनट तक लगाएं। इसे बाद ठंडे पानी से चेहरे को धो लें। कुछ दिनों में ही आपको अंतर दिखाई देने लगेगा।

मुलतानी मिट्टी

1 टेबलस्पून मुलतानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसे चेहरे पर 30 मिनट लगाकर रखें। फिर पानी से चेहरा धो लें। इससे भी आपको इंस्टेंट निखार मिलेगा और कोई नुकसान भी नहीं होगा।

अनार और नींबू फेस मास्क

अनार और नींबू के फेस मास्क में विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो स्किन प्रॉब्लम दूर करने के साथ-साथ उसे ग्लोइंग भी बनाते हैं। अनार और नींबू के रस को मिलाकर 30 मिनट तक चेहरे पर लगाें। फिर ठंडे पानी से धो लें।