फलों का राजा आम देगा आपको खूबसूरत त्वचा, जानें इससे बने फेसपैक के बारे में

गर्मियों का सीजन शुरू होते ही फलों के राजा आम का आना शुरू हो जाता हैं। डॉक्टर भी हमेशा उन्हीं फलों के खाने की सलाह देते हैं जो सीजन के अनुसार आते हैं क्योंकि यह आपके लिए फायदेमंद होते हैं। लेकिन क्या आप जानते है कि बेहतर स्वाद देने वाला आम आपको खूबसूरत त्वचा भी देता है। जी हाँ, आम से बने फेसपैक आपकी त्वचा को सुन्दर बनाते हैं और इसमें निखार लाने का काम करते हैं। तो आइये जानते हैं आम से बने इन फेसपैक के बारे में।

* आम और दही का फेसपैक (Mango And Curd Face Pack)

अगर आपकी त्वचा ऑयली है तो यह फेसपैक आपके लिए ही है। आम की बहुत सारी खूबियों के अलावा इस पैक में दही के भी गुण हैं। ये दोनों ही घर में आराम से मिल जाते हैं और पिग्मेंटेशन और टेनिंग को दूर करने में मदद करते हैं। इस पैक को बनाने के लिए आम के पल्प में एक चम्मच दही और एक चम्मच शहद मिला लें। अच्छी तरह मिलाकर चेहरे पर एक मोटी परत लगा लें। इसे चेहरे पर 10 मिनट तक रखें और फिर साफ कर लें।

* मैंगो पल्प फेसपैक (Mango Pulp Face Pack)

अगर आपकी स्किन अनईवन यानी एकसार रंगत वाली नहीं है, तो आप आम का पैक ट्राई कर सकती हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए आपको करना यह होगा कि आम का गुदा लेकर उससे फेसपैक तैयार करना होगा। आम में कई गुण होते हैं जो त्वचा को नम रखने में मदद करते हैं। आपको बस आम का गुदा निकाल कर अपने चेहरे पर 2 से 3 मिनट तक रगड़ना है। यह काम हल्के हाथ से करना होगा। कुछ देर मसलने के बाद इसे 5 से 7 मिनट तक के लिए चेहरे पर छोड़ दें और बाद में ठंडे पानी से चहेर को साफ कर लें। ऐसा करने से आपकी त्वचा पर चमक आएगी और रंगत में भी निखार होगा। अच्छे नतीजों के लिए दिन में तीन बार ऐसा करें। आपको हफ्ते भर में फर्क नजर आएगा।

* आम और बेसन का फेसपैक (Mango And Besan Face Pack)

धूम से झुलसी त्वचा में फिर से जान भरने के लिए यह पैक सबसे बेहतर साबित होता है। इस पैक को बनाने के लिए आपको आम का गुदा, दो चम्मच बेसन और आधा चम्मच शहद और कुछ पीसे बादाम लेने होंगे। एक कटोरी में आम का पल्प ड़ालें। इसके बाद बेसन, पीसे बादाम और शहद भी ड़ाल लें। अब इसे अच्छी तरह मिला का पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाए और 10 से 12 मिनट के बाद धो लें। इस पैक को दो बार लगाएं और परिणाम देखें।