एक रात में गायब हो जाएँगे कील मुंहासे, करें इन बेहतरीन नुस्खों का इस्तेमाल

वर्तमान समय के तैलीय खानपान की वजह से अक्सर चहरे पर कील मुंहासे हो जाते हैं जो चहरे की खूबसूरती को खराब करते हैं। खासतौर से परेशानी तब हो जाती हैं जब आपको किसी पार्टी या फंक्शन में जाना हो और यह समस्या आपक साथ हो जाएं। ऐसे में आपको जरूरत होती हैं कुछ ऐसे उपायों की जो जल्द से जल्द इनसे छुटकारा दिलाए और आपके चहरे की खूबसूरती लौटाए। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ बेहतरीन नुस्खे लेकर आए हैं जो रातों-रात इन कील मुंहासों को समाप्त कर देते हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

टूथपेस्ट का करें उपयोग
टूथपेस्ट का उपयोग वैसे तो हम लोग दांत साफ करने के लिए करते हैं लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं। ये हमारे पिंपल की समस्या को भी खत्म करने में बहुत उपयोगी होते हैं। आपको बता दें कि खास कर मिंट वाला टूथपेस्ट इस काम में बहुत लाभदायक साबित होता है। इसके लिए आप पहले बर्फ से अपने पिंपल को सेक दीजिये तथा इसके बाद में 20 से 30 मिनट तक पिंपल पर टूथपेस्ट को लगाएं रखें और उसके बाद अपना चेहरा धो लें।

दालचीनी तथा शहद का करें यूज
आप दालचीनी के पाऊडर को शहद में मिलाकर एक फेसपेक बनाएं तथा उसको अपने पिंपल्स के ऊपर लगाएं। अब 30 मिनट तक अपने चेहरे को ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद अपना चेहरा धो लें।

लहसुन तथा लौंग का नुस्खा
आप लहसुन तथा लौंग को पीस कर एक पेस्ट बनाएं तथा इस पेस्ट को अपने पिंपल्स पर रात भर लगाएं रखें। सुबह तक आपके पिंपल्स खत्म हो जाते हैं।

सेब का सिरका
सेब का सिरका आपके पिंपल्स को खत्म करने के लिए बहुत कारगर उपाय है। आपको बता दें कि यदि आप अपने पिंपल्स को खत्म करना चाहती हैं तो आप सेब के सिरके को रुई की सहायता से अपने चेहरे पर रात को लगा लें और सो जाएं। सुबह आपको अपने चेहरे पर बड़ा फर्क नजर आएगा। यदि आप कील मुंहासो की समस्या से छुटकारा पाना चाहती हैं तो इन घरेलू नुस्खों को जरूर अपनाएं तथा पिंपल्स से छुटकारा पाएं।