ये घरेलू नुस्खे रखेंगे चेहरे की खूबसूरती को बरकरार, जानें और आजमाए

लॉकडाउन का समय चल रहा हैं और सभी अपने घरों में आराम फरमा रहे हैं। ऐसे में यह समय आपके चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए सबसे बेहतरीन साबित होता हैं। इस खाली समय में घरेलू नुस्खों की मदद से निखार पाया जा सकता हैं। तो आइये आज हम बताते हैं आपको कुछ ऐसे आजमाए हुए नुस्खें जो प्राचीन समय से अपनाए जा रहे हैं और चहरे को खूबसूरत बनाने का काम करते हैं। तो आइये जानते हैं इन नुस्खों के बारे में।

हल्दी और शहद

हल्दी और शहद में एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी- बैक्टीरियल, एंटी- वायरल गुण मौजूद होते हैं। 1 टेबलस्पून शहद में 1/4 टेबलस्पून हल्दी मिलाकर 30 मिनट तक लगाएं। बाद में चेहरे को ताजे पानी से धोएं। इससे बंद स्किन पोर्स खुलते हैं। डेड स्किन सेल्स रिमूव हो। साफ, निखरी व ग्लोइंग स्किन मिलती है।

ग्रीन- टी

ग्रीन- टी में कई पोषक तत्वों के साथ एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी- बैक्टीरियल गुण होते हैं। ग्रीन- टी के बैग को पानी में 2-3 मिनट तक भिगोएं। उसके बाद 10 मिनट तक इसे ठंडा करने के लिए फ्रिज में रखें। फिर इस बैग को आंखों पर 10 मिनट तक रखें। इससे डार्क सर्कल्स की परेशानी जल्द से जल्द दूर होती है।

दही और बेसन

दही और बेसन से तैयार फेसपैक लगाने से चेहरे की रंगत में निखार आता है। कील- मुंहासे, झाइयों, झुर्रियों, टैनिंग की समस्या दूर होती है। साथ ही स्किन को पोषण मिलता है। इसका पैक तैयार करने के लिए 1-1 टेबलस्पून दही और बेसन को अच्छे से मिक्स करें। तैयार फेसपैक को 25-30 मिनट या सूखने तक लगाएं। उसके बाद चेहरे को ताजे पानी से धोएं। इस फेसपैक का इस्तेमाल हफ्ते में 2- 3 बार करें।

ऐलोवेरा जेल

ऐलोवेरा जेल में एंटी- ऑक्सीडेंट तत्व होते हैं। यह डेमेज स्किन सेल्स को रिमूव कर नए सेल्स बनाने में मदद करता है। पिंपल्स, दाग-धब्बे, झुर्रियों आदि स्किन प्रॉब्लम्स से राहत मिलती है। इसके लिए एलोवेरा जेल में नींबू की कुछ बूंदें मिलाकर चेहरे पर 10 मिनट तक लगाएं। सूखने के बाद चेहरे को ताजे पानी से धोएं। इस फेसपैक को डेली भी यूज किया जा सकता है।