मेकअप नहीं हेयरकट से भी छुपा सकते हैं अपना चौड़ा माथा, जानें और आजमाए ये 5 हेयर स्टाइल

जब भी कभी चौड़े माथे की बात आती हैं तो उन्हें उज्ज्वल भविष्य वाला माना जाता हैं। लेकिन जब बात आती हैं अपने लुक की तो महिलाएं चौड़े माथे को छुपाने में लगी रहती हैं क्योंकि इसमें आपकी उम्र ज्यादा दिखने लगती हैं। इसके लिए महिलाएं कई बार मेकअप की मदद लेती हैं लेकिन इससे उतना फर्क नहीं पड़ पाता हैं। ऐसे में आप हेयर स्टाइल की मदद ले सकते हैं जिससे चौड़े माथे को छुपाने के साथ ही आकर्षक लुक भी पाया जा सकता हैं। जब आगे के बाल कम हो, क्योंकि इसकी वजह से फोरहेड को छुपाना मुश्किल हो जाता है। आज इस कड़ी में हम आपको उन हेयर स्टाइल के बारे में बताने जा रहे हैं जो चौड़ा माथा छुपाने में आपकी मदद करेंगे।

फुल फ्रिंज हेयरकट

अगर सामने से आपके बालों की डेंसिटी अच्छी है तो आप फुल फ्रिंज हेयरकट ले सकती हैं। लॉन्ग फेस और चौड़े माथे पर यह हेयरकट काफी अच्छा दिखता है। यही नहीं ये हेयरकट लंबे और छोटे दोनों बालों पर लिया जा सकता है। फुल फ्रिंज हेयरकट में आप चाहें तो फ्रिल या फिर माइक्रो-फ्रिंज कट ले सकती हैं। अगर आपके बालों की डेंसिटी फ्रंट से कम है तो माइक्रो फ्रिंज ऑप्शन चुना जा सकता है। फुल फ्रिंज हेयरकट में बालों को खुला भी रखा जा सकता है। इसके अलावा पोनी टेल भी बन सकती हैं।

साइड बैंग्स हेयरकट

साइड बैंग्स हेयरकट चौड़े फोरहेड के अलावा उन लड़कियों पर भी अच्छा लगता है, जो बीच मांग निकालती हैं। बीच मांग के अलावा साइड से भी इस हेयरकट को स्टाइल किया जा सकता है। साइड बैंग्स हेयरकट अपने बालों की लेंथ के अनुसार लें। इसमें आपको कई ऑप्शन मिल जाएंगे, लेकिन इस हेयरकट को लेने से पहले एक्सपर्ट को इस बारे में जरूर बताएं। अगर आपके बाल स्ट्रेट हैं और तिरछी मांग निकलती है तो साइड बैंग्स हेयरकट करवा सकती हैं। चौड़े फेस और बड़े फेस पर यह हेयरकट देखने में अच्छा लगता है।


बॉब हेयरकट

बॉब हेयरकट में एक साइड से बाल नुकीले शेप में निकले हुए दिखाई देते हैं। खास बात है कि इन दिनों बॉब हेयरकट शॉर्ट हेयर रखने वाली लड़कियों के बीच पहली पसंद बना हुआ है। बॉब हेयरकट में भी कई हेयर स्टाइल ऑप्शन हैं, जिसे आप अपने फेस शेप के अनुसार चुन सकती हैं। ओवल शेप या डायमंड फेस शेप वाली महिलाएं यह हेयरकट ट्राई कर सकती हैं। बता दें कि बॉब हेयरकट इन दिनों काफी ट्रेंड में है। कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस इस हेयरकट में नजर आ चुकी हैं।

लेयर्ड बॉब हेयरकट

लेयर्ड बॉब हेयरकट महिलाओं के बीच काफी समय से ट्रेंड में है। खास बात है कि आप इस हेयरकट को पीछे से ही नहीं बल्कि फ्रंट स भी ट्राई कर सकती हैं। जिन महिलाओं का माथा चौड़ा होता है वह फ्रंट से लेयर्ड हेयरकट करवाती हैं। दरअसल, फ्रंट से बालों की डेंसिटी पीछे की तुलना में कम होती है, इसकी वजह से वह फ्रिंज करवाने के बजाय उसे लेयर में कट करवाती हैं। शॉर्ट हेयर रखना पसंद करती हैं तो आप इस हेयरकट के करवा सकती हैं। इससे बालों में वॉल्यूम आ जाता है। बालों को खुला रखना पसंद करती हैं, तो पीछे के अलावा फ्रंट से भी बालों को लेयर में कटवाएं।

चॉपी लेयर्स हेयरकट

खुले बाल हमेशा से एक स्टाइलिश लुक देते हैं, लेकिन एक नए हेयरकट के साथ ऐसा करें, तो लुक और भी निखरकर सामने आता है। चॉपी लेयर्स चौड़े माथे पर भी अच्छे लगते हैं। दरअसल, इन दिनों मेसी हेयरस्टाइल काफी ट्रेंड में है, जहां बालों को सेट करने की आवश्यकता नहीं होती। आप भी इस हेयरस्टाइल को फॉलो करती हैं तो उससे पहले एक बार इस चॉपी लेयर्स कट को जरूर ट्राई करें।