आपका पूरा लुक बिगाड़ सकता हैं लिपस्टिक लगाने का तरीका, जानें सही ट्रिक

महिलाओं के लिए लिपस्टिक कितनी मायने रखती हैं यह तो आप सभी जानते ही हैं क्योंकि इससे उनके चहरे का आकर्षण निखर कर आता हैं। हांलाकि अभी कोरोना के चलते सभी मास्क लगे हुए हैं तो लिपस्टिक का इतना महत्व नहीं रह जाता हैं। लेकिन वर्चुअल मीटिंग के दौरान तो अपने लोकक को परफेक्ट दिखाने की जरोलोरत पड़ती हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि लिपस्टिक लगाने का सही तरीका जाना जाए, अन्यथा यह आपके पूरे लुक को बिगाड़ सकता हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

- बहुत सारी लड़कियों को ये ही मालूम नहीं होता है कि वे लिपस्टिक को कहां से लगाना शुरू करें, जिस वजह से भले ही आप कितनी महंगी लिपस्टिक क्यों न ले लें आपके लिप्स की शेप बिगड़ ही जाती है। लिपस्टिक को हमेशा होठों के बीच से लगाना शुरू करना चाहिए। इसके बाद पूरे होठों पर लगाना चाहिए।

- अक्सर चाय-पानी पीते वक्त आपके ग्लास और कप पर लिपस्टिक छप जाती है। इस वजब से कई बार आपको शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा होगा। इससे बचने के लिए लिपस्टिक लगाने के बाद हमेशा एक टिश्यू पेपर को अपने होठों के बीच में रखकर दबाएं।

- लिपस्टिक लगाने से पहले हमेशा हल्के रंग की लिप पेंसिल से आउट लाइन बनाएं। ऐसा करने से होठों का आकार उभरकर सामने आता है। इसके अलावा लिपस्टिक लगाना भी आसान हो जाता है और लिपस्टिक लंबे समय तक टिकी भी रहती है। सौंदर्य विशेषज्ञों के अनुसार लिपस्टिक को फ्रिज में रखना चाहिए। ऐसा करने से ये कम मेल्ट होती है और होंठों पर भी लंबे समय तक टिकी रहती है।

- सबसे पहले तो इस बात का ध्यान रखें कि लिपस्टिक लगाने से पहले होंठ रूखे न हो। होठों के बीच दरार दिख रही है तो लिपस्टिक न लगाएं क्योंकि इस तरह के होंठ में लिपस्टिक बहुत भद्दी दिखती है। अगर कहीं जाने के लिए तैयार हो रही हैं और लिपस्टिक लगाने से पहले लिप बॉम लगाएं, जिससे कि होंठ मुलायम हो जाएं और उनके बीच की दरार भर जाए।

- अक्सर लड़कियां अपने स्किन टोन के हिसाब से लिप शेड्स चुनती हैं। लेकिन इसके साथ उन्हें अपने लिप के साइज का भी ख्याल रखना चाहिए। पतले होंठ वाली लड़कियों को डार्क कलर के लिपस्टिक से थोड़ा दूर ही रहना चाहिए। क्योंकि इसमें आपके होंठ और ज्यादा पतले नजर आ सकते हैं। इसलिए पतले होंठ वाली लड़कियों को लाइट शेड की लिपस्टिक लगानी चाहिए। इसके अलावा हमेशा होठों के सेंटर में लिपस्टिक लगाएं और फिर बाकी लिप्स पर फैला लें। ऐसा करने से आपके लिप्स की शेप अच्छी बनेगी।