लंबे समय तक खुशबु के लिए इन जगहों पर लगाए परफ्यूम

आजकल देखा जाता हैं कि सर्दी हो या गर्मी खुद को फ्रैश फील कराने के लिए सभी डियो या परफ्यूम का इस्तेमाल जरूर करते है ताकि इसकी खुशबू से आपका बदन महकता रहे। लेकिन समस्या तब आ जाती हैं जब इसकी खुशबू जल्दी ही उड़ जाती है। ऐसे में आपको परफ्यूम लगाने का सही तरीका पता होना चाहिए कि इसे शरीर के किन हिस्सों पर लगाया जाए कि लंबे समय तक खुशबु बनी रहे। तो आइये आज हम बताते हैं आपको इसके बारे में।

त्वचा पर दिखने लगा हैं सांवलापन, ना करें इन चीजों का सेवन

इन उपायों से चहरे को मिलेगा रातोंरात निखार, जानें और आजमाए

- परफ्यूम को बहुत सारे लोग कलाई पर लगाते हैं, लेकिन अगर आप इसे कोहनी के अंदर लगाएंगे तो यह लंबे समय तक टिकता है। क्योंकि कोहनी के अंदर हीट उत्पन्न होती है जिस वजह से परफ्यूम लंबे समय तक नहीं उड़ता।

- शरीर का अगला पॉइंट जहां आपको परफ्यूम लगाना चाहिए वह है कान के पीछे। यह एक ऐसा स्पॉट है जो ऑयली होता है जिसते चलते यहां से परफ्यूम जल्दी नहीं उड़ता।

- आखिरी स्पॉट है आपकी नाभि। यह शरीर का ऐसा हिस्सा है जहां से हीट निकलती है। परफ्यूम लगाने के लिए परफेक्ट पॉइंट है। तो अगली बार जब भी आप परफ्यूम लगाएं तो इन जगहों पर स्प्रे करना न भूलें।