दोमुंहे बालो से है परेशान तो आपके लिए ये टिप्स रहेंगी फायदेमंद

बालो में नमी और पोषण की कमी से दोमुंहे बालो की समस्या उत्पन्न होती है। दोमुंहे बालो की वजह से बालो की चमक और उनकी खूबसूरती चली जाती है। अधिकांश महिलाये इस समस्याओ से परेशान रहती है। ऐसे में महिलाओ के पास बाल कटवाने के सिवा कोई और दूसरा विकल्प नही होता है। आज हम आपको कुछ ऐसे उपायों को बताएँगे की जिनकी वजह से बाल कटवाने की जरूरत नही पड़ेगी, तो आइये जानते है इस बारे में....

* अंडे की जर्दी

अंडे में पाए जाने तत्व बालो के लिए बहुत फायदेमंद होते है। इसके लिए अंडे का पीला हुआ हिस्सा ले। इसके बाद इसमें 2 चम्मच शहद मिला कर अच्छे से मिला ले। इस मिश्रण को बालो की जड़ो में अच्छी तरीके से लगा ले। 30 मिनट रखने के बाद इसे धो ले।

* केले का उपयोग

केले के उपयोग से को नमी मिलती है और साथ ही उनकी लचक भी बनी रहती है। इसके लिए एक केला और थोड़ी सी दही, गुलाबजल की कुछ बुँदे डालकर इसे पिस ले। इस मिश्रण को बालो में 10-15 मिनट के लिए लगा ले। ऐसा हफ्ते में 2 बार करे।


* मलाई का उपयोग

दोमुंहे बालो को हटाने के लिए दूध की मलाई भी बहुत अच्छा उपाय है। इसके लिए 1 कप मलाई ले और अच्छे मिला लेने के बाद बालो में लगाये। 15 मिनट रखने के बाद इसे धो ले। इससे बालो में चमक बनेगी।

* मेथी का उपयोग

मिक्सर ग्राइंडर में मेथी के बीजों को डालकर इसको पिस ले। अब इसमें एक चम्मच दही मिलाएं और अच्छे से मिला ले। बालो में इसे अच्छे से लगाये। इसे 10 मिनट के लिए रखें और फिर पानी से धो लें। दोमुंहे बालों को हटाने के साथ ही यह उनमें चमक भी पैदा करता है।