Beauty Tips : इनके इस्तेमाल से आप आसानी से पा सकतें है मुहासों से छुटकारा

शरीर में हार्मोनल बदलाव के कारण होने वाली मुंहासों की समस्या आज सिर्फ किशोरों की समस्या नहीं रह गई है। बढ़ते प्रदूषण, अनियमित खान-पान, तनाव और नशे की आदत के कारण यह समस्या हर उम्र के लोगों में आम हो चुकी है। इससे महिला और पुरूषों दोनों ही अछूते नहीं हैं। कई लोगों का मानना होता है कि मुंहासे स्किन के अधिक ऑयली होने के कारण निकलते हैं और वे कठोर साबुन या स्क्रब का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं। सच्चाई यह है कि ज्यादा ड्राई स्किन मुंहासों को और बढ़ावा दे सकते हैं। स्क्रब से मुंहासों में सूजन व लालिमापन आने की संभावना बढ़ जाती है और चेहरे में जलन महसूस हो सकती है। लेकिन आपके घर में कई ऐसे उपाय हैं, जिनसे आप इस समस्या से निजात पा सकते हैं। आइए जानें मुंहासे दूर करने के घरेलू उपायों के बारे में।

* टूथपेस्ट : टूथपेस्ट का इस्तेमाल आम लोग अपने दांतों को साफ करने के लिए करते हैं लेकिन क्या आपको पता है टूथपेस्ट से मुंहासे दूर होते हैं। जी हां चेहरे पर मुंहासे होने पर रात में सोने से पहले उसपर टूथपेस्ट लगाए और सुबह धो लें, मुंहासे जल्द गायब हो जाएंगे।

* कपूर और नारियल तेल : नारियल के तेल में कपूर मिला कर लगाने से पिम्पल्स के दाग धब्बे साफ़ होते है। ये लेप 10 – 15 मिनट लगाने के बाद फेस को धो ले, इस उपाय को 8 – 10 दिन करने पर पिम्पल के निशान साफ़ होने लगते है।

* नींबू का रस : पुरुषों की त्वचा महिलाओं के मुकाबले थोड़ी सख्त होती है, इसलिए उनके लिए उपाय भी महिलाओं से अलग होते है। पुरुषों के लिए मुंहासे ठीक करने के लिए नींबू का रस बहुत ही फायदेमंद होता है। नींबू चेहरे से एक्सट्रा ऑयल को खींच लेता है। नींबू के रस को चार गुना ग्लिसरीन में मिलाकर चेहरे पर रगड़ने से कील-मुंहासे ठीक हो जाते है।

* अंडा
: त्वचा के स्वस्थ्य के लिए अंडे का सफ़ेद हिस्सा काफी असरदार होता है। यह कील-मुहांसो को साफ़ करने का असरदार तरीका है। इसके लिए आप रात को सोने से पहले अंडे को किसी कटोरे में फोड़कर डालें और उसका पीलापन निकल लें, फिर उस सफ़ेद हिस्से को अपने मुहांसो पर लगाएं। रात भर सूखने के बाद दूसरे दिन सुबह गर्म पानी से धो लें। कुछ ही दिनों में असर दिखने लगेगा।

* ओट्स : सुबह-सुबह जहां ओट्स नास्ते में उपयोग होता है वहीं आप इसे अपने चेहरे के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ओट्स में शहद और नींबू का रस मिलाकर पैक बनाए और फिर चेहरे पर हल्की मसाज करें। 10 मिनट के लिए इस लेप को चेहरे प लगाकर छोड़ दे और फिर पानी से धो लें।

* मुलतानी मिट्टी और चंदन : चेहरे से कील मुंहासे, झुर्रियां और काले दाग धब्बे हटाने में चंदन एक उत्तम उपाय है। दूध और हल्दी पाउडर चंदन में मिला कर उबटन बना ले। इस उबटन को त्वचा पर लगाने से स्किन की जलन और कील मुंहासों का इलाज कर सकते है।