मिनटों में होगा मेहँदी का रंग गहरा अगर अपनायेंगे ये घरेलू नुस्खे

भारतीय समाज में मेहँदी को बहुत ही शुभ माना जाता है कोई त्योहार या किसी अवसर पर मेहँदी को लगाना शुभ मानते है। हमारे समाज में कहा जात भी है की जितना मेहँदी का रंग चढ़ता है उतना ही प्यार करने वाला पति मिलता है, लेकिन आजकल लडकिया आर्टिफिशियल मेहँदी लगवा लेती है, जो दिखने में तो सुंदर लगती है लेकिन बाद में खुरदुरी हो जाती है और हाथो को बेजान से बना देती है। इन सबसे अच्छी होती है हरी मेहँदी जो शरीर को किसी भी तरह कोई नुकसान नही पहुंचाती है। बस जरूरत है इसको और भी करने की जो आप घरेलू नुस्खो के माध्यम से कर सकती है। आज हम इन्ही तरीको को बतायेंगे, तो आइये जानते है इस बारे में....

* सरसो का तेल बड़ा गुणकारी माना जाता है। इसके लिए एक कटोरी में थोड़ा सा सरसो का तेल लें और मेहंदी हटाने से आधा घंटे पहले उसे अपने हाथो पर अच्छी तरह से मलें। मेहंदी हटने के बाद एक बार फिर सरसो के तेल को अपने हाथो में लगाएं। ऐसा करने से मेहंदी का रंग डार्क होगा।



* मेहंदी के रंग को डार्क करने के लिए आप आचार के तेल का भी प्रयोग कर सकती है।इसके लिए मेहंदी सुखाने के बाद उस पर आचार का तेल लगाएं।ऐसा करने से मेहंदी का रंग गहरा होगा।अचार के तेल को मेहंदी डार्क करने से लिए सबसे अच्छा और सस्ता उपाय माना जाता है।


* नींबू और चीनी के घोल के इस्तेमाल से भी मेंहदी का रंग गहरा चढ़ता है। दरअसल, इस घोल को लगाने से मेंहदी ज्यादा देर के लिए हाथों में चिपकी रहती है और इससे उसका रंग गहरा हो जाता है।

*विक्स भी मेहंदी के रंग को डार्क करने में मदद करती है। इसके लिए मेहंदी को ऐसे समय में लगाएं ताकि वो पूरी रात आपके हाथो में लगी रहें और उसे रचने का समय मिल सके। मेहंदी हटाने के बाद अपने हाथो में विक्स या आयोडेक्स बाम लगा लें। आपकी मेहंदी का रंग गहरा हो जायेगा।

* लौंग का प्रयोग करके भी आप अपनी मेहंदी के रंग को गहरा कर सकती है। इसके लिए नींबू चीनी का घोल लगाने के बाद एक पैन या तवे पर कुछ लौंग रखकर गैस पर गर्म करें। फिर इसे बड़े ही ध्यान से अपने हथेलियों पर लगाये। ऐसा करने से मेहँदी का रंग गहरा होता है।