इन टिप्स और ट्रिक्स को करे फॉलो, बनाए अपने नाखून सुंदर और मजबूत

हर लड़की को लंबे और सुंदर नेल पेंट लगे प्यारे से मजबूत नाखून पसंद होते हैं। लेकिन यह बात भी है कि खूबसूरत नाखून पाना आसान नहीं है। इसी कारण से नेल आर्ट और आर्टिफिशियल नेल्स का मार्केट इतनी तेजी से बढ़ रहा है, क्योंकि हर किसी को अपने हाथ सुंदर और नाखून लंबे चाहिए। लेकिन सबके लिए यह पाना पॉसिबल नहीं होता है। नाखूनों की मजबूती पर खान पान का असर होता है, इसके लिए आप कैल्शियम से भरपूर खाना खाइए। यहां हम कुछ ऐसे टिप्स उपाय बता रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप अपने नाखूनों को न सिर्फ लंबा कर सकती हैं बल्कि ये मजबूत भी होंगे।

शहद

शहद बैक्टीरिया और फंगस से लड़ने में मदद करता है और आपके नाखूनों को पोषित और कोमल रखने में मदद कर सकता है। 2 चम्मच शहद में नींबू के रस की कुछ बूंदों को मिलाकर शहद और नींबू का नेल मास्क बनाएं। इसे अपने नाखूनों पर मसाज करें और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर अच्छी तरह से धो लें।

पेट्रोलियम जेली

पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल हर घर में होता है। नाखूनों को मजबूत करने और इन्हें बढ़ाने के लिए आप पेट्रोलियम जेली से नाखून को मॉइस्चराइज करें, ऐसा करने से नाखून टूटने की समस्या कम हो जाती है। इसके अलावा पेट्रोलियम जेली को थोड़ा सा नींबू का रस मिलाकर नाखूनों पर लगाएं। 20-30 मिनट तक रखें और फिर धो लें। नींबू से नाखूनों में चमक आती है, जबकि पेट्रोलियम जेली उन्हें हाइड्रेटेड रखती है।

संतरे का रस

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर संतरे का रस नाखूनों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है इसके साथ ही इन्फेक्शन से भी बचाता है। इसलिए इसके रस की कुछ बूंदों को अपने पैर और हाथ के नाखूनों पर लगाएं और फिर कुछ देर बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें।

जैतून का तेल

यदि आपके नाखून जल्दी टूट जाने वाले हैं तो जैतून का तेल आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प है। जैतून का तेल आपके नाखूनों की भीतरी परत तक पहुंचता है। नाखूनों के सूखेपन को ठीक करता है। यह ब्लड सर्कुलेशन में सहायता करता है और नाखून के विकास में मदद करता है।

नींबू का रस

नाखूनों के विकास में विटामिन सी वास्तव में सहायक माना जाता है। आपको बस एक नींबू की फांक चाहिए और आपको इसे दिन में कम से कम एक बार अपनी उंगलियों के नाखूनों और पैर के नाखूनों पर रगड़ने की जरूरत है। इसे पांच मिनट तक रगड़ें और फिर गर्म पानी से धो लें। यह आपके नाखूनों को बढ़ने में मदद करेगा और उन्हें साफ और बैक्टीरिया मुक्त भी रखेगा।

लहसुन का तेल

लहसुन का तेल नाखूनों को सुंदर और मजबूत बनाने में बहुत फायदेमंद हो सकता है। लहसुन में सेलेनियम होता है, जो नाखूनों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी पोषक तत्व है। इसलिए लहसुन का पेस्ट या तेल मास्क के रूप में नाखूनों पर लगाएं। 1-2 लहसुन की कलियाँ लेकर उन्हें क्रश करें और उन्हें 2 टेबल स्पून जैतून के तेल में मिलाएं। इसे 1-2 दिन के लिए छोड़ दें। इस मिक्सचर को नाखूनों और क्यूटिकल्स पर लगाएं और हल्के से मसाज करें। 30 मिनट बाद धो लें। यह नाखूनों को मजबूती और चमक देता है।

हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करें

हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन नाखूनों को हेल्दी बनाएं रखता है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा पालक, मेथी, ब्रोकली जैसी सब्जियों का सेवन करें। हरी सब्जियाँ प्रोटीन का अच्छा स्रोत हैं, जो नाखूनों को मजबूत बनाने में मदद करता है। नाखूनों का अधिकांश हिस्सा केराटिन से बना होता है, जो एक प्रकार का प्रोटीन है। इसी के साथ हरी सब्जियाँ एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं, जो शरीर को मुक्त कणों से बचाती हैं। यह नाखूनों के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मददगार है।