Holi Special 2019: होली के रंग नहीं कर सकेंगे आपको परेशान, आजमाए ये आसान ब्यूटी टिप्स

सभी का मन मोह लेने वाला त्यौहार होली आ चुका है और सभी के मन में इससे जुड़ी बहुत उत्सुकता हैं। कई लोग तो पूरे साल इस त्यौहार का इंतजार करते है वहीँ कई लोग इस त्यौहार के रंगों को शरीर से हटाने की मेहनत की वजह से इस त्यौहार से कतराते हैं। इसलिए आज हम आप लोगों के लिए कुछ आसान ब्यूटी टिप्स लेकर आए है जिनकी मदद से होली के रंगों से बड़ी आसानी से पीछा छुडाया जा सकता है और आप खुलकर होली का आनंद उठा सकेंगे। तो आइये जानते है इन ब्यूटी टिप्स के बारे मे।

* होली खेलने से पहले अपने हाथ पैरो पर कोल्ड क्रीम या सरसो के तेल से मालिश कर ले।

* नाखुनो को रंगों से बचने के लिए जैतून के तेल से मालिश कर ले।

* अपने बालो पर नारियल के तेल से मालिश कर ले जिससे बालो में मौजूद रंग आसानी से छूट जाएगा।

* रंग को उतरने के लिए दही सबसे गुणकारी होता है। इस त्वचा को भी कोई नुकसान नहीं होता।

* बेसन में 2 बूंदे सरसो के तेल की डाल कर हाथ पैरो पर लगाने से भी रंग को छुड़ाया जा सकता है।

* ग्रिस्लीन के उपयोग से भी नाखुनो में मौजूद रंग को उतरा जा सकता हैं।

* नीबू रंग छुड़ाने का असरदार इलाज़ है इससे रंग आसानी से छूट जाता है और हाथ मुलायम भी हो जाते है।

* बालों से रंग निकालने के लिए दही में बेसन और नींबू का रस मिलाकर सिर की मसाज करें और फिर शैंपू से धो लें। इससे भी रंगों को बालो से छुड़ाया जा सकता है।