लिपस्टिक लगाते समय महिलाऐं कर बैठती है ये गलतियां, जाने लगाने का सही तरीका

लिपस्टिक मेकअप (Make up) का महत्त्वपूर्ण हिस्सा है। चेहरे की सुंदरता को चारचांद लगाने के लिए महिलाएं लिपस्टिक का प्रयोग करती हैं,लिपस्टिक (Lipstick) के बिना मेकअप की कल्पना नहीं की जा सकती, अक्सर देखा जाता है की महिलाएं भले ही मेकअप करें या न करें, मगर लिपस्टिक लगाना कभी नहीं भूलतीं। लेकिन लिपस्टिक लगाते वक्त ऐसी कई भूल कर जाती हैं जिन से वे खुद अनजान रहती हैं। लिपस्टिक का इस्तेमाल करते वक्त किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है, आइए जानते हैं।

- लिपस्टिक लगाने से पहले लिप्स पर लिपबाम (Lipbalm) जरूर लगाएं। इस से आप के लिप्स ड्राई नजर नहीं आएंगे। यदि आप बिना लिपबाम के लिपस्टिक का प्रयोग करेंगी तो मैट लिपस्टिक आप के लिप्स से हटने लगेगी।

- लिपस्टिक जब भी लगाएं तो इस की शुरुआत हमेशा लिप्स के बीच वाले हिस्से से करें। कौर्नर से लगाने पर लिपस्टिक फैल जाती है और इस से आप के लिप्स की शेप भी अच्छी नहीं दिखती।

- मैट लिपस्टिक अधिकतर लड़कियों को पसंद होती है क्योंकि यह फैलती नहीं है और इस से लिप्स काफी आकर्षक नजर आते हैं। मैट लिपस्टिक बाकी लिपस्टिक्स की तरह क्रीमी या ग्लौसी नहीं होती, इसलिए इसे लगाते वक्त थोड़े सब्र की जरूरत होती है। अगर बाकी लिपस्टिक की तरह मैट लिपस्टिक उठाई और लगा ली तो थोड़ी देर बाद ही आप का लुक तारीफ पाने की जगह मजाक का पात्र बन जाएगा।

- मैट लिपस्टिक(Matte Lipstick) ब्रश से नहीं, बल्कि डायरेक्ट लगाएं। अगर मैट लिपस्टिक ड्राई (dry) हो गई है तो आप इसे लगाने से पहले गरम पानी में डाल सकती हैं या फिर इसे ड्रायर से पिघला सकती हैं।

- स्टाइलिश (Stylish) ड्रैस पहनना हर कोई चाहता है, लेकिन उस स्टाइलिश ड्रैस की खूबसूरती आप के चेहरे के निखार से बढ़ती है। भले ही आप कितने भी स्टाइलिश कपड़े क्यों न पहन लें, लेकिन जब तक आप अपना मेकअप अच्छा नहीं करेंगी तब तक आप का वाओ लुक नजर नहीं आएगा।

- कई बार मेकअप के दौरान महिलाएं गलत लिपस्टिक शेड (shade) का इस्तेमाल कर लेती हैं। ऐसे में लिपस्टिक आप की ड्रैस से मैच नहीं करती जिस से पूरा लुक बिगड़ जाता है।आप के क को कंप्लीट करने का काम करती है लिपस्टिक, खासकर तब जब आप लिपस्टिक को अपने कपड़ों से मैच कर के लगाती हैं।

- परफैक्ट (perfect) लुक के लिए लिपस्टिक अच्छी क्वालिटी की होनी चाहिए। पुरानी यानी एक्स्पायर लिपस्टिक कभी इस्तेमाल न करें। कभी लोकल लिपस्टिक न खरीदें। ओरिजिनल ब्रैंड की लिपस्टिक की कीमत ज्यादा होती है। ओरिजिनल लिपस्टिक पर ब्रैंड (Brand) का लिखा गया नाम काफी क्लीयर होता है, जबकि फेक लिपस्टिक में ब्रैंड की स्पैलिंग और फौंट में काफी फर्क होता है।