पाना चाहते हैं लंबे और खूबसूरत नाखून, आजमाएं ये 9 उपाय

आजकल नेलआर्ट अपनी खूबसूरती को बढ़ाने का एक जरिया बन चुका हैं जिसमें नाखूनों के आकर्षण से हाथों की सुंदरता देखते ही बनती हैं। सभी लड़कियां नेलआर्ट करवाना पसंद करती हैं। इसके लिए नाखून लंबे और मजबूत चाहिए होते हैं अन्यथा नकली नाखून से काम चलाना पड़ता हैं। कई लड़कियों के नाखून लंबे होते ही टूटने लगते हैं जिसके पीछे कई कारण हो सकते है। ऐसे में कभी भी वो परफेक्ट शेप मिल ही नहीं पाती जिसकी उम्मीद होती है। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू नुस्खें लेकर आए हैं जिनकी मदद से लंबे और खूबसूरत नाखून की चाहत को पूरा किया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

लहसुन

लहसुन की एक कली लें। उसके छिलके उतार दें। कली को बीच में से काट ले और इसे अपने नाखूनों पर 10 मिनट तक रगड़ें। ऐसा करने के 10 दिन के भीतर ही आपको रिजल्ट दिखने लगेगा।

ऑलिव ऑयल

अपने नाखूनों पर जैतून का तेल लगा कर मालिश करें। इसमें विटामिन ई होता है जो नाखूनों को पोषण प्रदान करता है जिससे नाखून तेजी से बढ़ते हैं। एक चम्मच नींबू के रस में 3 चम्मच जैतून का तेल मिलकर थोड़ा गर्म करें। 10 मिनट तक नाखूनों को इसमें डुबाकर रखें। रोज ऐसा करने से नाखूनों पर इसका असर दिखेगा।

संतरे का रस

संतरे के रस से नाखून लंबे करने का आसन तरीका है। यह नाखूनों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इससे नाजुक और कमजोर नाखून मजबूत होते हैं। संतरे में विटामिन सी पाया जाता है जो नाखून बढ़ाने के लिए बेहद जरूरी होता है। इसके लिए एक कटोरी में संतरे का रस निकल लें। अब इस कटोरी में अपने नाखून डाल लें। 10 मिनट बाद नाखूनों को धो लें। ऐसा रोजाना दो बार कर सकते है।

नारियल का तेल

नारियल तेल में फैटी एसिड तथा अन्य पोषण तत्व पाए जाते हैं, जिससे नाखूनों की मसाज करने पर फायदा होता है। चार चम्मच नारियल तेल में उतनी ही मात्रा में शहद और 2 बूंद रोज़मेरी ऑयल मिलाएं। अब इस मिश्रण को हल्का सा गरम कर लें। इसे नाखूनों पर 15 से 20 मिनट तक लगा कर रखें। इसे हफ्ते में 2 बार लगाएं, असर दिखेगा।

नींबू का रस

विटामिन सी से भरपूर नींबू नाखूनों के बढ़ने में बहुत ही कारगर साबित होता है। नियमित रूप से नाखूनों पर नींबू के इस्तेमाल से ना केवल नाखूनों पर लगे दाग साफ होंगे, बल्कि साथ ही नाखून को बढ़ाने में भी मदद करेंगे। ऐसा करने के लिए हर दिन नींबू का एक टुकड़ा लेकर अपने पैरों और हाथों के नाखूनों पर रगड़े और इससे गर्म पानी से धो लें।

एप्पल साइडर वेनिगर

एक चम्मच घिसा लहसुन लें और उसमें एक चम्मच एप्पल साइडर वेनिगर मिलाएं। इसे अपने नाखूनों पर लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद हाथों को साफ पानी से धो लें।

बादाम का तेल

बादाम का तेल भी नाखूनों के लिए फायदेमंद है। इस तेल से नाखूनों की मसाज करनी चाहिए। ऐसा करने पर आसपास ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है जिससे नाखूनों की ग्रोथ में तेजी आ जाती है। रात के समय रोजाना बादाम तेल से नाखूनों की मसाज करने की आदत डालें।

अंडे की सफेदी

अंडे के सफेद हिस्से को एक कटोरी में निकाल लें। इसमें दो चम्मच संतरे का रस मिला लें। इस घोल को अपने नाखूनों पर 5 मिनट तक लगा कर छोड़ दें। इसमें विटामिन सी होता है जो कोलजिन का प्रोडक्शन करता है जिससे नाखून मजबूत बनते हैं।

वैसलीन

नाखून बढ़ाने के घरेलू उपाय के रूप में वैसलीन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे नाखून के नाजुक होकर टूटने की समस्या कम हो सकती है। इसके लिए रात को सोने से पहले गुनगुने पानी से हाथों को अच्छी तरह से धो लें। इसके बाद नाखून और उसके आसपास वाले भाग में अच्छी तरह वैसलीन लगा कर लगभग 5 मिनट तक मालिश करें। अब दस्ताने पहनकर सो जाएं और सुबह साफ पानी से हाथों को धो लें। ऐसे प्रतिदिन सोने से पहले कर सकते हैं।