अनचाहे बालों से निजात दिलाएगा यह प्राकृतिक नुस्खा, नहीं पड़ेगी वैक्स-थ्रेड की जरूरत

अक्सर देखा जाता हैं कि कई महिलाएं अपने अनचाहे बालों से परेशान रहती हैं जो कि उनकी खूबसूरती में कमी लाते हैं। इसके लिए महिलाएं वैक्स-थ्रेड और बाजार में मिलने वाली कई महँगी क्रीम की मदद लेना पसंद करती हैं। लेकिन ये तरीके आपकी परेशानी दूर करने के बजाय बढ़ा भी सकते हैं क्योंकि कई मामलों में देखा गया हैं कि इससे बालों की ग्रोथ और भी ज्यादा होने लगती है। इसलिए आज हम आपके लिए एक ऐसा प्राकृतिक नुस्खा लेकर आए हैं जो आपकी इस परेशानी को आसानी से दूर कर सकेगा। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

आवश्यक सामग्री

नींबू का रस - 1 चम्मच
चीनी - 1 चम्मच
बेसन - 1 चम्मच

बनाने की विधि

सबसे पहले चीनी को अच्छी तरह बारीक पीस लें। अब सारी सामग्री को अच्छी तरह मिक्स करें।

इस्तेमाल करने का तरीका

इस मास्क की मोटी लेयर चेहरे पर अच्छी तरह अप्लाई करें। इसे 10-15 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। जब यह सूखने लगे तो रूमाल या किसी कॉटन के कपड़े से रगड़ते हुए मास्क को साफ करें। इससे एक बार में आपके 10-15% बाल साफ हो जाएंगे। अब इसे ताजे पानी से धो लें। हफ्ते में कम से कम 3 बार इस मास्क को लगाएं। इससे आपको खुद फर्क नजर आएगा।