घर पर बना यह फेसपैक देगा फेशियल से भी बेहतर निखार

गर्मियों के मौसम में धूप और धूल-मिट्टी की वजह से स्किन को नुकसान होता हैं और भद्दे दाग लग जाते हैं। इसी के साथ ही टैनिंग की समस्या से भी परेशान होना पड़ता हैं। ऐसे मे महिलाऐं पार्लर में जाकर महंगा फेशियल कराना पसंद करती हैं। लेकिन आज हम आपके लिए एक ऐसा फेसपैक लेकर आए हैं जो फेशियल से भी बेहतर निखार देगा और बेदाग़ त्वचा से छुटकारा दिलाएगा। तो आइये जानते हैं इस फेसपैक के बारे में।

पैक के लिए जरूरी सामग्री

चंदन पाउडर - आधा चम्मच
बेसन - आधा चम्मच
टमाटर का पेस्ट - आधा चम्मच
दही - 1/4 चम्मच
शहद - आधा चम्मच
नींबू का रस - आधा चम्मच

बनाने का तरीका

सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करने के बाद एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लें। अब पैक को 1-2 मिनट तक पड़ा रहने दें, और चेहरे को अच्छे से साफ कर लें। ताजे पानी से चेहरे को एक दम क्लीन कर लें।

पैक लगाने का तरीका

- अब इस पैक को ब्रश की मदद से चेहरे पर लगा लें।
- आप इस पैक को हर रोज या फिर 1 दिन छोड़कर अपनी सारी बॉडी पर भी लगा सकते हैं।
- पैक को सूखने तक चेहरे पर लगा रहने दें।
- हल्के हाथ से स्क्रब करने के बाद पैक को चेहरे से हटा लें।
- पैक उतारने के बाद चेहरे पर रोज वॉटर अप्लाई करें।
- इससे आपके चेहरे पर मौजूद सभी दाग-धब्बे खत्म होंगे और चेहरे पर एक दम नया निखार दिखाई देगा।