सना खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया घर पर बना फेस मास्क

कोरोना के कहर के चलते लॉकडाउन की वजह से सभी अपने घरो में कैद हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर लगातार सलेब्स कुछ ना कुछ शेयर करते हुए नजर आते हैं। इस कड़ी में हाल ही में एक्ट्रेस सनाखान ने घर पर बना फेस मास्क शेयर किया जिसे लड़कियों के साथ लड़कों के लिए भी फायदेमंद बताया है। यह फेसपैक चेहरे पर पड़े दाग-धब्बे, सनबर्न की समस्या से निजात दिलाता हैं। इसके साथ ही स्किन साफ, निखरी और ग्लोइंग होती है। तो आइये जानते हैं इस फेसमास्क के बारे में।

आवश्यक सामग्री

हल्दी - 1 टेबलस्पून
शहद - 1 टेबलस्पून
दूध - 1 टेबलस्पून
नींबू - 5-6 बूंदें
दही - 1 टेबलस्पून

बनाने की विधि

- एक कटोरी में सभी सामग्री मिक्स करें।
- तैयार पेस्ट को चेहरे पर 15-20 मिनट के लिए लगाएं।
- सूखने के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।
- साबुन का इस्तेमाल न करें।