ईद पर आजमाए खूबसूरती का यह नुस्खा, किसी एक्ट्रेस से कम नहीं दिखेंगी आप

निखरी रंगत और खूबसूरत चेहरा हर महिला की ख्वाहिश होती हैं। खासतौर से किसी विशेष प्रयोजन पर तो यह एक जरूरत लगने लगती हैं। आज ईद का त्यौंहार हैं और महिलाऐं आज के दिन खूबसूरत दिखने की चाहत रखती हैं। इसके लिए महिलाऐं कई तरह के जतन करती हैं और पार्लर में खर्चा भी करती हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसा नुस्खा बताने जा रहे हैं जो आपके चेहरे पर चमक लेकर आएगा और रंगत को निखारेगा। तो आइये जानते हैं इस नुस्खे के बारे में और पाए एक्ट्रेस जैसी खूबसूरती।

आवश्यक सामग्री

- संतरे का छिलका या संतरे का रस
- मुल्तानी मिट्टी
- चंदन पाउडर
- नींबू का रस

इस्तेमाल करने का तरीका

- अगर आपके पास संतरे का पाउडर मौजूद न हो तो संतरे का रस भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
- 2 बड़े चम्मच संतरे का पाउडर लें। इसमें 1 बड़ा चम्मच मुल्तानी मिट्टी, 1 बड़ा चम्मच चंदन पाउडर, 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस और पर्याप्त मात्रा में गुलाबजल मिलाकर पेस्ट बनाएं। अगर आपके पास गुलाबजल नहीं है, तो पानी का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
- इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे और गर्दन पर एक समान तरीके से लगाएं।
- सूखने पर इसे हल्के हाथों से रगड़ते हुए छुड़ाएं और फिर पानी से इसे धो लें।
- यकीनन आपको अपने चेहरे में फर्क महूसस होगा और बॉलीवुड एक्ट्रेस जैसी निखार आएगी।