ये 4 फूड्स बन रहे पिंपल्स का कारण, सोच समझकर करें इनका सेवन

आज के समय में देखा जा रहा हैं कि लोग अपने खानपान का विशेष ध्यान नहीं रखते हैं और असंतुलित मात्रा में चीजों का सेवन करते हैं। इससे व्यक्ति की सेहत के साथ ही त्वचा को भी बहुत नुकसान पहुंचता हैं। अक्सर देखा गया हैं कि कई बार चहरे पर अचानक पिंपल्स की समस्या होने लगती हैं। क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐसे आहार हैं जो पिंपल्स का कारण बनते हैं। ऐसे में सोच समझकर ही इनका सेवन करना चाहिए। तो आइये जानते हैं उन आहार के बारे में जो पिंपल्स का कारण बन रहे हैं।

चॉकलेट

कुछ लोग तनाव दूर करने के लिए चॉकलेट खाना पसंद करते हैं। मगर इसके ज्यादा सेवन से आपको ऑयली स्किन की समस्या फेस करनी पड़ सकती है, जिस वजह से आपको मुंहासे होते हैं।

ओमेगा-6 फैटी एसिड

ओमेगा-6 युक्त आहार यानि फिश, नारियल, घी, मक्खन और तरह-तरह के नट्स। यदि आपको चेहरे पर मुंहासो की समस्या है तो ओमेगा-6 युक्त इन चीजों से दूर रहकर जैतून का तेल और फ्रूट्स का सेवन करें। आंवला, टमाटर, संतरे, बादाम, पपीता और तरबूज का अधिक सेवन करें।

फास्ट फूड

फास्ट फूड यानि बर्गर, पिज्जा, नगेट्स, हॉट डॉग, मिल्कशेक, सोडा आदि चीजों में बहुत अधिक मात्रा में चीनी और रिफाइंड ऑयल का इस्तेमाल किया जाता है। जिस वजह से चेहरे पर मुंहासो की समस्या 24 प्रतिशत तक बढ़ जाती है।

डेयरी प्रोडक्ट्स

डेयरी प्रोडक्ट्स यानि दूध और इससे तैयार उत्पाद मुंहासों का कारण बनते हैं। यदि आप भी आए दिन चेहरे पर मुंहासों से परेशान रहती हैं तो दूध, पनीर, चीज औऱ खोया जैसी ज्यादा ऑयली चीजों से परहेज करें।