यह आयुर्वेदिक मास्क बनाएगा बालों को घना और मजबूत, जानें बनाने का तरीका

आजकल देखा जाता हैं कि हर कोई अपने झड़ते और रूखे बालों की समस्या से परेशान हैं और इसका इलाज चाहता हैं। खासतौर से महिलाएं अपने बालों को लेकर बहुत परेशान रहती हैं। इनकी देखभाल के लिए महिलाएं कई जतन करती हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए एक बेहतरीन नुस्खा लेकर आए हैं जिसे घर पर ही बनाया जा सकता हैं और बालों की परेशानियों को दूर किया जा सकता है। यह नुस्खा एक तरह का हेयर मास्क है। तो आइये जानते हैं कैसे बनाया जाए इसे घर पर।

आवश्यक सामग्री

हीना पाउडर - 50 ग्राम
आमला पाउडर - 50 ग्राम
तुलसी पाउडर या रस - 1 टीस्पून
मेथी पाउडर - 50 ग्राम
गुड़हल फूल (ताजा)
कड़ी पत्ता - 7 से 8 पत्तियां
वेटीवर घास - 1 मुट्ठी
भृंगराज पाउडर - 50 ग्राम
हरीतकी - 50 ग्राम

मास्क बनाने का तरीका

इन सब चीजों को चाय पत्ती के आधा कप पानी में डालकर अच्छे से मिलाएं। मिलाने के बाद हल्के गुनगुने मास्क को बालों में अप्लाई कर लें। अप्लाई करने के लिए बालों को दो हिस्सों में बांटे और ब्रश या फिर हाथ के साथ ही बालों में लगाएं। मास्क को पूरी तरह बालों की जड़ से लेकर अंत तक अप्लाई करना है।

इस्तेमाल करने का तरीका

नहाने से 1 घंटा पहले इस मास्क को अप्लाई करें। 1 घंटे के बाद किसी अच्छे आर्युवेदिक या फिर होमियेपथिक शैंपू के साथ बाल धो लें। ऐसा हफ्ते में एक बार जरुर करें। 2 से 3 महीने में आपको बालों में फर्क महसूस होने लगेगा।