वर्किंग महिलाओं के लिए बहुत मददगार ये मेकअप प्रोडक्ट्स, मिनटों में मिलेगा परफेक्ट लुक

यह तो सभी जानते हैं कि महिलाएं मेकअप करने में लंबा समय ल्रती हैं जो कि उन्हें खूबसूरत बनाता है। लेकिन वर्किंग वुमेन अर्थात कामकाजी महिलाओं को इतना समय नहीं मिल पाता हैं कि वे अच्छे से मेकअप कर पाए। ऐसे में उन्हें कुछ ऐसी चीजों की जरूरत पड़ती हैं जो मिनटों में उन्हें खूबसूरती प्रदान करें। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि हर कामकाजी महिला के पर्स में होनी चाहिए और इसकी मदद से उन्हें मिनटों में परफेक्ट लुक मिल जाता हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।

काजल

काजल तो हर लड़की के पर्स में पाई जाने वाली आम चीज है। काजल तो आप मेट्रो या बस में भी बैठकर लगा सकते हैं। आपके पास कुछ ल हो पर काजल लगाकर आप कुछ सेकेंड्स में खूबसूरत लग सकती हैं। काजल लगाकर आप फेसपाउडर से आप टचअप कर सकते हैं।

फेस पाउडर

फेस पाउडर एक बेसिक तो नहीं पर एक परफेक्ट मेकअप टचअप के लिए जरूरी है। इससे आप अपने फेस को टचअप दे सकते हैं। पर फेस पाउडर खरीदते वक्त अपने फेस की स्कीन का जरूर ख्याल रखें। आप अपने शेड के अनुसार ही फेस पाउडर खरीदें।

लिप्सटिक

आपकी लिप्सटिक दिन के अंत तक फीकी पड़ सकती है। फिर ऐसे में बहुत से लोगों के पास बार-बार टचअप करने का वक्त नहीं होता है। ऐसे में हम आपको एक तरीका बताते हैं लिप्सटिक को लॉन्ग लास्टिंग रखने का। लॉन्ग लास्टिंग लिप्सटिक के लिए पहले लिप्सटिक लगाएं, अब टिशू पर होंठ दबाएं। इसके बाद थोड़ा लूज़ पाउडर होठों पर लगाएं और उसके बाद फाइनल कोट लिप्सटिक लगाएं। इससे लिप्सटिक ज़्यादा देर तक टिकेगी।

कंसीलर

कंसीलर को लगाने का पुराना तरीका आंखों के पास कंसीलर का बिंदी लगाकर, उसे फैलाना है। लेकिन बाजार में आए नए तरीकों के कंसीलर के सामने से यह पूराना हो गया है। क्योंकि नए तरीके के कंसीलर लगाएंगी तो जल्दी लगेगा और देर तक टिकेगा। कंसीलर को ट्राइंगल शेप में लगाएं। फिर धीरे-धीरे फैलाएं और थोड़ा सा ट्रांसलूसेंट पाउडर लगाएं और फिर देखें अपना खिला खिली रूप।

आइलाइनर

आंखों को सजाने के लिए आइलाइनर बेस्ट ऑपशन हो सकता है। आजकल मार्किट में विंग्ड आइलाइनर आ गय हैं। इस आइलाइनर की खास बात यह है कि आप मिनटों में इसे आसानी से लगा सकती हैं। आजकल आइलाइनर भी विभिन्न रंगों में आ गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा ग्लेमरस आपको वाइट आइलाइनर पेंसिल बना देगी। इसे आप अपनी आंखों की वॉटर लाइन पर लगाएं। ज्यादा स्टालिश बनाने के आप इसके साथ आंखों में काजल भी लगा सकते हैं।

लोशन

लोशन बहुत छोटी सी चीज है, जिसकी हमें बार- बार जरूरत पड़ जाती है। जब भी आप अपना हांथ धोते हैं या कुछ काम करने से आपके हांथ या फेस भी रूखा पड़ जाता है, तो आप लोशन लगा सकते हैं।

मेकअप रिमूवर वाइप्स

मेकअप रिमूवर वाइप्स एक बेहद जरूरी चीज है। अगर हमें किसी पार्टी फंक्शन के बाद या अच्छे से मेकअप नहीं हुआ है या मेकअप फैल गया है, तो इस फैले हुए मेकअप को साफ करने में इससे से आसानी होगी। मेकअप रिमूवर वाइप्स आपके मेकअप को साफ करने या फैले हुए मेकअप को ठीक करने में मदद करेगी।