अंडरआर्म्स का कालापन बनता है शर्मिंदगी की वजह, इन उपायों की मदद से पाए छुटकारा

खूबसूरती हर महिला को पसंद होती हैं और इसके लिए वे कई तरीकों की मदद लेती हैं। लेकिन खूबसूरती सिर्फ चेहरे से ही नहीं होती हैं बल्कि इसके लिए शरीर के हर अंग का खूबसूरत होना जरूरी होता हैं। शरीर की ऐसी कई जगहें हैं जहाँ पर ध्यान नहीं जाता हैं लेकिन उनका खूबसूरत होना भी जरूरी होता हैं। अंडरआर्म्स का कालापन भी इसी में शामिल होता हैं। जी हाँ, अंडरआर्म्स का कालापन आपकी खूबसूरती को कम करने के साथ ही शर्मिंदगी की वजह भी बनता हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से अंडरआर्म्स के कालेपन की समस्या को दूर किया जा सकता हैं। तो आइये जानते है इन उपायों के बारे में।

नींबू और बेकिंग सोडा का मिश्रण

नींबू भी एक नेचुरल ब्लीच है। लेकिन अगर आपके अंडरआर्म्स बहुत अधि‍क काले हो चुके हैं तो इसमें थोड़ी सी मात्रा में बेकिंग सोडा भी मिला सकती हैं। नींबू और बेकिंग सोडा के मिश्रण को आप स्क्रब की तरह भी यूज कर सकती हैं। इस उपाय को भी आप सप्ताह में दो से तीन बार प्रयोग में ला सकती हैं।

चीनी का स्क्रब

कालेपन को दूर करने के लिए चीनी का स्क्रब भी बहुत फायदेमंद है। चीनी को नींबू के रस के साथ या फिर नारियल तेल के साथ मिलाकर स्क्रब तैयार किया जा सकता है। इसके नियमित इस्तेमाल से स्क‍िन सौफ्ट भी हो जाएगी और कालापन भी दूर हो जाएगा।

नारियल तेल

शरीर पर मौजूद हर तरह के दाग-धब्बों के लिए नारियल तेल लगाने की सलाह दी जाती है। नारियल तेल को आप चाहें तो कपूर के साथ मिलाकर भी लगा सकते हैं। इसमें मौइश्चराइज करने का गुण पाया जाता है।

आलू

आलू एक नेचुरल ब्लीच है। आलू को गोलाई में पतले-पतले स्लाइस में काट लें। इन स्लाइस से पांच से सात मिनट तक अंडरआर्म्स की मसाज करें। फिर ठंडे पानी से अंडरआर्म्स साफ कर लें। सप्ताह में दो से तीन बार करने से आपको फायदा होगा।