चहरे पर मुंहासों का कारण बनती हैं खाने से जुड़ी ये 5 बुरी आदतें, जानें और बनाए दूरी

अक्सर देखा जाता हैं कि कई लड़कियां महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने के बाद भी अपने चहरे पर होने वाले मुंहासों या पिंपल की समस्या से परेशान रहती हैं। ये मुंहासे कभीकभार चहरे पर लम्बे समय तक निशान भी छोड़ जाते हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि आप अपने खानपान से जुड़ी आदतों पर ध्यान दे। क्योंकि खाने से जुड़ी ऐसी कई बुरी आदतें हैं जो चहरे पर मुंहासों का कारण बनती हैं। आज हम आपको उन्हीं आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं ताकि आप जानकर संभल सकें और अपने चहरे की खूबसूरती को बनाए रख सकें। तो आइये जानते हैं इन आदतों के बारे में।

तम्बाकू और सिगरेट

तम्बाकू का सीधे सेवन या सिगरेट-बीड़ी पीने से सेहत के साथ त्वचा सम्बंधित कई रोग हो सकते हैं। इससे आपको बचकर रहना चाहिए और इसे जल्द-से-जल्द छोड़ने का प्रयास करना चाहिए।

जंक फूड

रोजाना जंक फूड खाने से न सिर्फ आपका वजन बढ़ता है बल्कि इससे आपको मुंहासों की समस्या से भी जूझना पड़ता है। ऑयली होने के कारण जंक फूड से सबसे ज़्यादा मुंहासे और पिम्पल होते हैं।

तेल-घी

रोजाना के खाने में तेल या घी की मात्रा ज्यादा लेने से भी हमेशा मुंहासों की परेशानी होती है। साथ ही मक्खन ज़्यादा खाने से भी मुंहासे होने का खतरा बढ़ जाता है।

डेयरी प्रॉडक्ट

डेयरी प्रॉडक्ट का अपनी डाइट में संतुलन बनाकर चलना बहुत जरुरी है लेकिन डाइट में इनकी मात्रा ज्यादा होने पर मुंहासों की समस्या होने लगती है। इसलिए इतना हो सके मक्खन, घी, दही या मठ्ठे का सेवन करने से बचें।

नॉन वेज

इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि नॉन वेज में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है लेकिन ज्यादा नॉन वेज खाने से शरीर का ताप बढ़ जाता है, जिससे पेट साफ नहीं होता और मुंहासों हो जाते हैं।