आपकी ये 4 गलतियां छीन रही त्वचा की खूबसूरती, जानें और संभलें

खूबसूरत दिखना हर महिला की चाहत होने के साथ ही उनका हक़ भी होता हैं। इसके लिए महिलाएं क्या कुछ नहीं करती हैं और महंगे से महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स को आजमाती हैं। इसी के साथ ही घंटों पार्लर में बिताकर खर्चा करती हैं। लेकिन इतना करने के बाद भी महिलाएं कुछ गलतियां कर बैठती हैं जो कि उनकी त्वचा को नुकसान पहुंचाने का काम करती है। आज हम आपको उन्हीं गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं ताकि इन्हें जानकर करने से बचा जा सकें और आपकी त्वचा की खूबसूरती बनी रह सकें। तो आइये जानते हैं इन गलतियों के बारे में।

पींपल्स फोड़ना

चेहरे पर पीपंल्स हो जाए तो इसे हटाने के लिए लड़कियां परेशान हो जाती हैं। कुछ लड़कियां तो इसे फोड़ देती हैं। इससे चेहरा साफ होने की बजाय दाग-धब्बों से भर जाता है। इससे स्किन पर गढ्ढे दिखाई देने लगते हैं।

मेकअप ब्रश का इस्तेमाल

मेकअप करने के लिए ब्रश का इस्तेमाल किया जाता है और इसे से ही मेकअप की ग्रेस भी आती है। कुछ लोग लगातार कई महीनों तक चेहरे पर एक ही ब्रश से मेकअप अप्लाई करते हैं लेकिन समय-समय पर इसे साफ करना बहुत जरूरी है। ब्रश में बहुत से बैक्टिरिया जमा हो जाते हैं जो इंफैक्शन का कारण बनते हैं।

सनस्क्रीन न लगाना

गर्मी के मौसम में सूरज की किरणें बहुत तेज होती हैं। इन हानिकारण यूवी किरणों का असर त्वचा पर बहुत जल्दी पड़ता है। जिससे चेहरे पर उम्र से पहले ही झुर्रियों पड़ने लगती है। जब भी घर से बाहर निकले चेहरे पर सीरम या कोई और क्रीम लगाने की बजाय सनस्क्रीन जरूर लगाएं।

मेकअप ना हटाना

सारा दिन मेकअप में लिपटा चेहरा भी स्किन इंफैक्शन का कारण भी बन सकता है। इससे जलन,सूजन आने के साथ-साथ त्वचा का कुदरती निखार भी खो जाता है। इसके लिए जरूरी है कि 5-6 घंटे बाद चेहरे से मेकअप हटा दें। रात को कभी भी मेकअप के साथ सोने के गलती न करें। इसे साफ जरूर कर लें।