चाहते हैं पिचके गालों से पीछा छुड़ाना, ये 4 उपाय बनाएंगे इन्हें गोल-मटोल

अक्सर देखा जाता हैं कि कई लड़कियों की शारीरिक संरचना परफेक्ट होने के बाद भी उनकी सुंदरता नहीं दिख पाती हैं जिसका कारण बनते हैं उनके पिचके हुए गाल। जी हां, चहरे की सुंदरता में गालों का बड़ा महत्व होता हैं क्योंकि इनके पिचके हुए होने की वजह से आंखों और होंठों की खूबसुरती दब जाती हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप गोल-मटोल गाल पाएंगे और अपनी खूबसूरती को बढ़ा पाएंगे। तो आइये जानते है इन उपायों के बारे में।

मेथी दाना

मेथी दाने में एंटी ऑक्सीडेंट एवं जरूरी विटामिन्स होते हैं जो चेहरे पर पड़ी बारीक लाइनों को गायब करने के साथ ही त्वचा में कसाव लाता है। मेथी का पेस्ट बनाने के लिए इसको रात में भिगोने के लिए रख दें और फिर इसे गालों पर गाढा करके लगाएं।

गुलाबजल और ग्लिसरीन

गुलाबजल सिर्फ फटी एड़ियों और होंठों को सॉफ्ट बनाने ही नहीं बल्कि गालों को गोल-मटोल बनाने का भी काम करता है। इसको चेहरे पर लगाने से कसावट आती है। गुलाबजल और ग्लिसरीन को बराबर मात्रा में मिलाकर चेहरे पर लगाकर 1 घंटे तक ऐसा ही छोड़ दें। फिर चेहरे से इस पेस्ट को साफ करके गुनगुने पानी से मुंह धो लें।

एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल हर तरह की स्किन के लिए अच्छा होता है। इसको लगाने से या पीने से स्किन और हेल्थ प्रॉब्लम्स दूर होती है। चिपके गालों को गोल-मटोल बनाने के लिए एलोवेरा जेल को चेहरे पर लगाकर 20 से 30 मिनट तक मसाज करें। रोजाना ऐसा करने से चेहरा उभरा हुआ नजर आने लगेगा।

सेब का पेस्ट

सेब में पाए जाने वाले नैचुरल गुण गालों को हफ्तेभर में गोल और फूला हुआ बना देता है। पेस्ट बनाने के लिए सबसे पहले सेब को बारीक पीस लें, फिर इसे 20 से 30 मिनट तक गालों पर लगाकर रखें। इसके बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। रोजाना इस पेस्ट को लगाने से आपको फर्क दिखाई देने लगेगा।