नारियल तेल के चमत्कारी गुण दिलाएंगे आपको खूबसूरती, जानें कैसे करें इसका इस्तेमाल

महिलाएं कई बार अपनी सुंदरता को लेकर परेशान होती रहती हैं क्योंकि कई बार अनचाहे निशान और चहरे से जुड़ी कई समस्याएं सामने आ जाती हैं। ऐसे में महिलाएं बाजार में ऐसे ब्यूटी प्रोडक्ट्स ढूंढने लग जाती हैं जो उनकी इस समस्या से छुटकारा दिलाने का काम करेंगे। जबकि आपकी सुंदरता से जुड़ी हर समस्या का निवारण घर पर पड़े नरियल तेल से ही हो सकता हैं। जी हां, नारियल तेल की मदद से चहरे की हर समस्या को दूर किया जा सकता हैं। तो आइये जानते है कैसे करें इसका इस्तेमाल।

- नारियल तेल से आप स्पा का आनंद घर पर ही ले सकती हैं और अपनी त्वचा को मुलायम बना सकती हैं। इसके लिए आप दो से तीन चम्मच ओट्स लें और उसमें नारियल तेल मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को 30 सेकंड के लिए माइक्रोवेव में गर्म कर लें। उसके बाद मस्लिन बैग की मदद से इस पेस्ट से पूरे शरीर में मसाज करें। यह पेस्ट आपके शरीर के पीएच लेवल को सामान्य रखता है।

- अपने उलझे बालों को कंघी करने के बाद, एक चम्मच नारियल तेल लें और उसे अपने बालों में लगाएं। ऐसा करने से आपके बाल रूखे नहीं लगेंगे और उनमें चमक आएगी। साथ ही बाल खुशबूदार भी हो जाएंगे। जब आपके बाल पूरी तरह से उलझे हुए हों, तो अपनी उंगलियों पर थोड़ा-सा तेल लगाकर उसे बालों पर लगाएं। अगर आप पूल या बीच पर जा रही हैं, तो अपने बाल में नारियल तेल लगाना न भूलें। तेल आपके बालों को रूखेपन, धूप और खारे पानी से बचाने में मदद करता है।

- अगर आप नारियल तेल से रोजाना गरारे करेंगी, तो इससे आपके मुंह को कई फायदे होंगे। यह आपके दांतों को भी सफेद करेगा। ब्लीडिंग गम, फटे होंठ जैसी परेशानियां दूर होंगी। इसके लिए आप एक से दो चम्मच नारियल तेल एक गिलास पानी में मिलाकर गरारे करें। करीब 15-20 मिनट तक गरारे करने के बाद गर्म पानी से मुंह धो लें। उसके बाद टूथ पेस्ट से दांत साफ कर लें।

- सर्दियों के दिनों में होंठ बहुत रूखे हो जाते हैं और बार-बार लिप बाम लगाना पड़ता है। आप अपने होंठों की नमी को वापस पाने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। आप अपने होंठों पर नारियल को थोड़ी देर मलें। उसके बाद पानी से धो लें। इससे होंठों की मृत कोशिकाएं निकल जाएंगी। साफ करने के बाद नारियल तेल को होंठों पर बाम की तरह लगाएं।

- नारियल तेल में नेचुरल एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल तत्व होते हैं, जो आपके पैरों के इंफेक्शन और फंगस को दूर करने में मदद करते हैं। अगर आप नारियल का तेल रोजाना इस्तेमाल करती हैं, तो ये आपके पैरों को कोमल व फंगल इंफेक्शन से दूर रखता है।