आपके आंखों की सुंदरता तो नहीं बिगाड़ रहा काजल, आजमाए ये ट्रिक्स

लड़कियां अपने चहरे और आंखों को आकर्षक बनाने के लिए काजल का इस्तेमाल करना पसंद करती हैं। लेकिन अक्सर देखा गया है कि यही काजल फैलने के बाद उनकी खूबसूरती को बढ़ाने की बजाय बिगाड़ने का काम करता हैं। इसकी वजह से चहरे का पूरा मेकअप खराब हो जाता हैं। इसलिए आज हम आपके लिए काजल लगाने के कुछ टिप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से काजल के बार-बार फैलने की परेशानी को दूर किया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में।

- काजल के फैल जाने का सबसे बड़ा कारण ऑइली स्किन होती है। जिसकी वजह से काजल फैल कर मेकअप बिगाड़ देता है। इसलिए काजल लगाने से पहले चेहरे और आंख के आसपास के हिस्से को अच्छे से धो लें। इसके बाद कॉटन के कपड़े से अच्छे से पोछ लें।

- एक बार आंख के आसपास का हिस्सा सूख जाए तो उस पर मॉइश्चराइजर न लगाएं। अगर आपको पता है कि वहां की स्किन ऑइली है।

- आंखों पर काजल लगाने के पहले उस हिस्से पर फेस पाउडर लगाएं। ऐसा करने से अतिरिक्त ऑइल पाउडर सोख लेगा और काजल लंबे समय तक टिका रहेगा।

- काजल खरीदते समय अच्छे ब्रांड का काजल खरीदना चाहिए जो लंबे समय तक टिकता हो और स्मज प्रूफ हो। भले ही ये थोड़ा महंगा होगा लेकिन इसे बार-बार लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और आप इसे काफी समय तक इस्तेमाल कर सकेंगी।

- अगर आंखों के नीचे काजल लगाने से ये फैल जाता है तो काजल की जगह यहां पर पाउडर आईशैडो का इस्तेमाल करें। इसके साथ ही काजल लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि आंखों के कोनों पर न लगाएं। क्योंकि जब आप पलकें झपकाएंगी तब वो फैल जाएगा।