बोटोक्स सर्जरी ना बन जाए आपके लिए परेशानी, जानें नुकसान

लड़कियां अपनी खूबसूरती को बढाने के लिए कई जतन करती हैं और बाजार में मिलने वाले कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स को काम में लेती हैं। अक्सर लड़कियों को झुर्रियां या निशानों की वजह से परेशान होना पड़ता हैं। ऐसे में लड़कियां बोटोक्स सर्जरी को काम में लेती हैं जो बेदाग़ त्वचा दिलाती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बोटोक्स सर्जरी आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती हैं। आइये जानते हैं इसके नुक्सान के बारे में।

दरअसल, बोटॉक्स सर्जरी में इंजेक्शन लगाया जाता हैं, जिससे चेहरे की झुर्रियों को छिपाया जाता है। इसके अलावा इस ट्रीटमेंट से होंठों को प्लमी लुक भी दिया जाता है। इसके जरिए मांसपेशियों को ढीला और स्थिर किया जाता है। एक बार सर्जरी करवाने के बाद यह ट्रीटमेंट हर चार से छह माह में लेना पड़ता है।

त्वचा भद्दी दिखना

बॉटेक्स सर्जरी करवाने के बाद भी साइड इफैक्ट नजर आ सकते हैं। कई बार इससे चेहरा खूबसूरत दिखने की बजाय भद्दा लगने लगता है।

अकड़न व सूजन

बोटॉक्स इंजेक्शन से चेहरे पर अकड़न की समस्या हो सकती है। साथ ही इससे मांसपेशियों में सूजन और पलकें भारी होने लगती हैं।

नील के निशान

बोटॉक्स इंजेक्शन से स्किन पर नीले निशान भी पड़ सकते हैं। यह समस्या आंखों के आस-पास होने की अधिक संभावन हो सकती हैं, जहां रक्त वाहिकाओं की संख्या अधिक हैं।

मांसपेशियों में कमजोरी

बोटॉक्स इंजेक्शन लगाने से उस हिस्से की मांसपेशियां कमोजर भी हो सकती हैं इसलिए सर्जरी करवाने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार लें।

गर्भवती महि‍लाएं

गर्भवती या स्तनपान करवाने वाली महिलाओं को भी बोटॉक्स सर्जरी नहीं करवानी चाहिए। इससे मां और बच्चे दोनों को नुकसान हो सकता हैं।

बुखार होना

फ्लू जैसे बुखार, बहती नाक, गले में खराश अन्य आदि कई प्रॉबल्म भी बोटॉक्स के साइड इफेक्ट में शामिल हैं। इसके अलावा इससे आपको सिरदर्द की शिकायत भी हो सकती है।