बालों से जुड़ी हर समस्या का इलाज है शिया बटर में, इस तरह करे इस्तेमाल

खूबसूरती बढ़ाने में बाल बहुत ही अहम् भूमिका निभाते है। इसलिए इनका खास ख्याल रखने की जररूत होती है। बालो को रहे नुकसानों को नज़रंदाज़ किया जाये तो बाल खराब होने में समय नही लगता है। समय रहते ही बालो का ख्याल रखेंगे तो बाल अपनी खूबसूरती नही खोयंगे। ऐसे में बालो को पोषण और उनकी चमक बनाये रखने के लिए शिया बटर का उपयोग किया जा सकता है। शिया बटर आपके बालो को पोषित करता है। आज हम आपको बतायेंगे शिया बटर से मिलने वाले फायदों को तो आइये जानते है इस बारे में.....

* दोमुंहे बालो के लिए

दोमुंहे बालो के लिए शिया बटर किसी वरदान से कम नही है। इसके लिए शिया बटर का उपयोग शेम्पू करने के बाद करे, कंडिशनर की तरह करे, और बालो की जड़ो में अच्छे से मालिश करे।

* रूखे बालो के लिए

रूखे बालो के लिए शिया बटर बहुत काम की चीज़ है। इसके लिए शिया बटर को रात के समय सोने से पहले बालो में लगा और पूरी रात रहने दे। सुबह होते ही बालो को धो ले। इससे बालो में चमक आएगी।

* टूटते बालो के लिए

झड़ते बालो के लि एशिया बटर का उपयोग किया जा सकता है। इसके ली इसका उपयोग हेयर मास्क की तरह करे। जिससे यह बालो को पोषित कर सके। ऐसे में शिया बटर में अंडे मिलाकर लगाये। 10 मिनट रखने के बाद धो ले।


* बेजान बालो के लिए

बेजान बालो के लिए शिया बटर बहुत ही फायदेमंद है। ऐसे में शिया बटर में थोडा सा दही और निम्बू को डालकर मिला दे, करीब 15 मिनट बालो में रखने के बाद धो ले। चमक आएगी और बाल कोमल भी बनेंगे।