Roop Chaturdashi 2021 : रूप चतुर्दशी के दिन इन उबटन की मदद से निखारे अपनी खूबसूरती

धनतेरस से पंचदिवसीय दीपावली पर्व की शुरुआत होती है। ये त्योहार 6 नवंबर 2021 शनिवार को भाई दूज तक चलेगा। धनतेरस के दूसरे दिन रूप चतुर्दशी होती है, जिसे छोटी ​दिवाली और नरक चतुर्दशी के नाम से भी जाना जाता है। रूप चतुर्दशी के दिन उबटन लगाकर स्नान करने का विशेष महत्व होता है। माना जाता है कि इस दिन सूर्योदय से पहले उबटन लगाकर स्नान करने से पापों से मुक्ति मिलती है और रूप निखरता है। इस बार रूप चतुर्दशी का पर्व 3 नवंबर 2021 बुधवार को मनाया जाएगा। ऐसे में यहां जानिए ऐसे कुछ उबटन के बारे में जो आपकी त्वचा को निखारने का काम करेंगे...

मसूर की दाल और दूध का उबटन

- इस उबटन को तैयार करने के लिए सबसे पहले मसूर की दाल को देसी घी में भून लें।
- इसके बाद इस दाल को दूध में भिगोएं।
- करीब तीन से चार घंटे बाद इस दाल को पीसकर इसका पेस्ट बना लें।
- इसमें उस दूध को भी मिक्स कर दें।
- इस तैयार पेस्ट को गर्दन से लेकर चेहरे तक लगाएं।
- इस पेस्ट को करीब आधा घंटे तक लगा रहने दें।
- इसके बाद इसे हाथों हलके-हलके मसाज करते हुए इसे उतारे।
- इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
- ये उबटन आपके चेहरे को मुलायम बनाएगा।

सोयाबीन और मसूर की दाल का उबटन

- इस उबटन को तैयार करने के लिए सबसे पहले सोयाबीन और मसूर की दाल प्रत्येक 3-3 चम्मच रात को पानी में भिगो दें।
- सुबह इसे कच्चे दूध में पीसकर पेस्ट तैयार कर ले।
- इस तैयार पेस्ट को गर्दन से लेकर चेहरे तक लगाएं।
- इस पेस्ट को करीब आधा घंटे तक लगा रहने दें।
- इसके बाद इसे हाथों हलके-हलके मसाज करते हुए इसे उतारे।
- इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
- ये उबटन आपके चेहरे को मुलायम बनाएगा।

बेसन, मलाई और दही उबटन

- इस उबटन को बनाने के लिए सबसे पहले 2 चम्मच बेसन में 1 चम्मच मलाई, 1 चम्मच दही मिक्स करें।
- इस पेस्ट में चुटकी भर हल्दी डालें।
- इसे अच्छी तरह से मिक्स करके गर्दन से लेकर चेहरे तक लगाएं।
- हल्के हाथों से मसाज करें।
- आधा घंटे लगा रहने के बाद इसे गुनगुने पानी से धो ले।

आटे और हल्दी का उबटन

- इस उबटन को तैयार करने के लिए 2 चम्मच गेहूं का आटा लेकर इसमें चुटकीभर हल्दी डालें।
- फिर इसमें थोड़ा सा सरसों, तिल या जैतून का तेल डालें।
- जरूरत के हिसाब से गुलाबजल मिक्स करें।
- इस उबटन को आप गर्दन से लेकर चेहरे तक लगाएं।
- चाहें तो हाथ और पैरों पर भी लगा सकते हैं।
- जब ये सूखने लगे तो इसे हल्के हाथ से रगड़ते हुए उताएं।
- इसके बाद गुनगुने पानी से साफ कर लें।

मुल्तानी मिट्टी का उबटन

- इस उबटन को बनाने के लिए आपको मुल्तानी मिट्टी के पाउडर में जैतून का तेल और गुलाब जल दोनों को मिक्स करके पेस्ट तैयार करना होगा।
- इसके बाद इसे चेहरे पर लगाएं।
- करीब आधे घंटे लगाने के बाद चेहरा गुनगुने पानी से धो लें।

केले का उबटन

- केले का उबटन बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में केला मैश कर ले।
- इसमें एक चम्मच नारियल तेल मिलाएं और चेहरे पर लगा लें।
- सूखने के बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें।

चावल का उबटन

- इस उबटन को बनाने के लिए चावल का आटा लेकर लेई बना लें।
- इसमें एक चुटकी चन्दन का चूरा, 1 चुटकी पिसी हुई हल्दी, 2 चम्मच गुलाब जल डालकर अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट तैयार कर ले।
- इसके बाद आधा घंटे के लिए धूप में रख दें।
- इसके बाद इस पेस्ट को आधा घंटा चेहरे पर लगा रहने दे।
- बाद में हल्के गुनगुने पानी से इसे धो ले।