ब्लैकहेड् बिगाड़ते है चहरे का निखार, सरसों के इन आसान उपायों की मदद दूर करें इन्हें

हर लड़की की चाहत होती हैं कि अपने चहरे का आकर्षण बढ़ाया जाए और खुद को खूबसूरत बनाया जाए। इसके लिए लड़कियां क्या कुछ नहीं करती हैं। लेकिन अक्सर देखा गया हैं कि लड़कियों को ब्लैकहेड्स की समस्या परेशान करती हैं और उनके चहरे का निखार कम करती हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से बड़ी आसानी से ब्लैकहेड्स (blackheads) को समाप्त कर दूर किया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन उपयों के बारे में।

सरसों(Mustard) और तेल

1 चम्मच सरसों(Mustard) लीजिये और 2 चम्मच बादाम या कोई अन्य तेल ले कर मिला लीजिये। इस मिक्सचर को अपने चेहरे पर पहले क्लाकवाइज घुमाइये और फिर एंटी क्लाकवाइज दिशा में रगड़िये। इसको 3 से 4 बार करने के बाद चेहरे को पानी से धो लीजिये। ब्लैकहेड (blackheads) गायब हो जाएंगे।

सरसों(Mustard) और मलाई
अपने चेहरे को सुंदर और आकर्षक बनाने के लिये सरसों(Mustard) और मलाई का प्रयोग कीजिये। 1 चम्मच दूध की मलाई और 1 चम्मच राई लेकर अपने चेहरे पर 3-4 मिनट तक के लिये रगड़िये। जब आप अपना चेहरा धोएंगी तो आप पाएंगी की चेहरा गोरा हो गया होगा और ग्लो करने लग गया होगा।

सरसों(Mustard) , नींबू और शहद

इस स्क्रब से चेहरे के डेड सेल हटेंगे, ब्लैकहेड (blackheads) हटेंगे, जिससे मिलेगा ग्लो करता हुआ चेहरा। 1 चम्मच राई, 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच नींबू का रस ले कर मिला लीजिये और 2-3 मिनट तक चेहरे पर रगडिये।

सरसों(Mustard) और एलो वेरा

मसटर्ड और एलोवेरा जेल चेहरे के लिये एक बहुत ही अच्छा कौम्बिनेशन है, जो चेहरे को साफ करता है और गंदगी को निकाल फेकता है। 1 चम्मच सरसों(Mustard) और 2 चम्मच एलोवेरा जेल मिला कर अपने चेहरे पर स्क्रब कीजिये।

सरसों(Mustard) और कार्नफ्लोर
1 चम्मच सरसों(Mustard) (Mustard) का दाना, 1 चम्मच पानी और 1 चम्मच कार्नफ्लोर मिलाइये और 3 मिनट तक के लिये रगडिये। अपने चेहरे को पानी से धो लीजिये और फिर देखिये अंतर।