गर्मियों में पनपती हैं घमौरियां, इन घरेलू उपायों से मिलेगी राहत

गर्मियों के दिनों में एलर्जी और इंफैक्शन के कारण शरीर पर बारीक लाल चकत्ते निकल आते हैं जिन्हें घमौरियां कहा जाता हैं। घमौरियां बेहद परेशान करने वाली समस्या हैं जिसमें बहुत खुजली होती हैं और गर्मी का अहसास बहुत होता हैं। हांलाकि कई बार ये दाने खुद ठीक हो जाते हैं लेकिन जल्द आराम पाने के लिए आज हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से इन्हें जल्द दूर किया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

नारियल तेल

नारियल का तेल को हल्का गुनगुना करके स्किन पर आने वाले दानों पर लगाएं। इससे दानें भी दूर हो जाएंगे और त्वचा के दाग धब्बे व लाल निशान भी दूर होंगे।

नीम का तेल

नीम के तेल को चकत्ते पर लगाने से भी आराम मिलेगा। आप चाहें तो नीम की पत्तियों को पानी में उबालें और फिर उसे ठंडा करके स्नान करें। इससे भी राहत मिलेगी।

अरंडी का तेल

अरंडी के तेल को हाथ में लेकर प्रभावित त्वचा पर हल्के हाथों से लगाएं और 30 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद पानी से त्वचा को धो लें। दिन में 1 बार ऐसा करने से आपको आराम मिलेगा।

एलोवेरा जैल

स्किन की प्रॉब्लम और एलर्जी दूर करने के लिए एलोवेरा काफी फायदेमंद है। इससे शरीर को ठंडक मिलती है, जिससे दाने, खुजली और जलन से आराम मिलता है।

टमाटर का रस

टमाटर का रस लगाने से भी बारीक लाल दानों से छुटकारा मिलता है। साथ ही इससे टैनिंग व सनबर्न भी दूर होना होता है।

ग्रीन टी

ग्रीन टी को पानी में डालकर लगभग 10 मिनट के लिए गर्म करें। फिर इसे ठंडा करके कॉटन की मदद से प्रभावित हिस्से पर लगाएं और 30 मिनट बाद धो लें। दिन में 1 बार ऐसा करें।