Summer Beauty: गर्मियों के मौसम में त्वचा की करे देखभाल, चेहरे पर लगाएं कच्चे आम से बने ये फेसपैक

गर्मियों के मौसम में त्वचा को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है जैसे- पिंपल, एक्ने, टैनिंग, सनबर्न, झुर्रियां, फाइन लाइन्स और डलनेस। इन सभी समस्याओं के कारण त्वचा ड्राई होने लगती है और चमक भी जाने लगती है। ऐसे में गर्मियों में कच्चा आम आपकी त्वचा के लिए भी बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है। कच्चे आम को विटामिन ए, विटामिन सी के साथ-साथ एंटी-ऑक्सीडेंट का अच्छा सोर्स माना जाता है। ऐसे में त्वचा पर कच्चे आम का इस्तेमाल करने से न सिर्फ गर्मी से राहत मिलती है बल्कि आप त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं से भी तुरंत छुटकारा पा सकते हैं। इसके अलावा एजिंग के लक्षण भी कम होते हैं। त्वचा के दाग-धब्बे भी दूर होते हैं। तो आज हम आपको बताएंगे कि आप कच्चे आम को कैसे अपने चेहरे पर इस्तेमाल कर सकते हैं। तो चलिए जानते है इसके बारे में...

कच्चे आम और ओटमील का फेसपैक

ओटमील में पाए जाने वाले 18 तरह के एमिनो एसिड त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होते हैं। इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीसेप्टिक गुण भी मौजूद होते हैं जो त्वचा के रोम छिद्रों को खोलकर चेहरे को कई तरह के फायदे देते हैं।

सामग्री

कच्चा आम - 2
ओटमील - 2-3 चम्मच
बादाम - 7-8
कच्चा दूध - 2 चम्मच

बनाने की विधि

- सबसे पहले आप कच्चे आम, ओटमील और बादाम को अच्छे से पीस लें।
- फिर एक बर्तन में 3 चीजों का मिलाकर उसमें कच्चा दूध मिलाएं।
- सारी चीजों को आपस में अच्छे से मिला लें। फिर आप चेहरे पर पैक को लगाएं।
- 15-20 मिनट तक इसे आप चेहरे पर लगा रहने दे।
- फिर सादे पानी से चेहरे को धो लें।
- आप हफ्ते में 2-3 बार इस फेस पैक का चेहरे पर इस्तेमाल कर सकते हैं।

बेसन और कच्चे आम का फेसपैक

बेसन आपकी त्वचा पर रंगत और निखार लाने में मदद करता है। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन्स चेहरे की रंगत बढ़ाने में मदद करते हैं। आप कच्चे आम और बेसन से बना फेसपैक चेहरे पर लगा सकते हैं।

सामग्री

कच्चे आम - 3-4
शहद - 2 चम्मच
दही - 2 चम्मच
हल्दी पाउडर - 2 चम्मच

बनाने की विधि

- सबसे पहले आप कच्चे आम को पीस लें और एक पेस्ट तैयार कर लें।
- फिर आप उसमें बेसन, दही, शहद और हल्दी मिलाएं।
- सारी सामग्री को अच्छे से मिलाएं और फिर आप अपने चेहरे पर लगाएं।
- 15-20 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने के बाद इसे ठंडे पानी से धो लें।
- आप हफ्ते में 2-3 बार इस फेसपैक का इस्तेमाल चेहरे पर कर सकते हैं।